Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»मुख्यमंत्री का पीएम मोदी के डिजिटल भारत अभियान को गति देने वाला स्तुत्य दृष्टिकोण
    राजनीती

    मुख्यमंत्री का पीएम मोदी के डिजिटल भारत अभियान को गति देने वाला स्तुत्य दृष्टिकोण

    By October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री का पीएम मोदी के डिजिटल भारत अभियान को गति देने वाला स्तुत्य दृष्टिकोण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सार्वजनिक समारोहों तथा विभिन्न यात्राओं तथा मुलाकातों के दौरान उन्हें मिलने वाली भेंट-सौगातों की बिक्री कर उससे प्राप्त आय का उपयोग कन्या शिक्षा जैसे उम्दा उद्देश्य के लिए करने की परंपरा को अधिक व्यापक बनाने के लिए इन भेंट-सौगातों की ऑनलाइन बिक्री के लिए मंगलवार को ई-पोर्टल लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डिजिटल भारत अभियान को गति देने के लिए किए गए आह्वान को गुजरात ने ई-पोर्टल की इस लॉन्चिंग से और गति दी है। इससे पहले ऐसी भेंट-सौगातों की बिक्री राज्य स्तर पर आयोजित समारोहों के दौरान सार्वजनिक नीलामी के जरिये और जिला कलेक्टर के जरिये सम्बद्ध जिले में सार्वजनिक नीलामी से होती थी। अब, मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाली ऐसी भेंट-सौगातों की ई-नीलामी द्वारा पारदर्शी ऑनलाइन बिक्री कर कन्या शिक्षा निधि के लिए योगदान प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल https://cmgujmemento.gujarat.gov.in लॉन्च किया है। देश के किसी भी कोने में बसने वाले लोग इस पोर्टल का लाभ लेकर सरकारी खजाने की भेंट-सौगातें ई-ऑक्शन से ऑनलाइन खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मुख्मयंत्री के रूप में उन्हें प्राप्त भेंट-सौगातों को सरकारी कोष में जमा करवा कर उनकी बिक्री करके, उससे प्राप्त राशि का कन्या शिक्षा के उम्दा उद्देश्य के लिए उपयोग करने की शुरुआत कराई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मैं मालिक नहीं, अपितु ट्रस्टी हूँ’ के उत्तम विचार के साथ भेंट-सौगातों की सार्वजनिक नीलामी करके उससे प्राप्त राशि का कन्या शिक्षा में उपयोग करने की इस परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी आगे बढ़ाया है। सरकारी कोष के अंतर्गत आई भेंट-सौगातों की ई-ऑक्शन द्वारा बिक्री करने की कार्यपद्धति के लिए गुजरात नर्मदा घाटी ऊर्वरक एवं रसायन (जीएनएफसी) लिमिटेड के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग यानी एन-कोड जीएनएफसी द्वारा यह ई-नीलामी पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी-निफ्ट) द्वारा भेंट-सौगातों की फोटोग्राफी के साथ वस्तुओं का कैटेगरी के अनुसार वर्गीकरण किया गया है। इन सभी वस्तुओं का अंग्रेजी एवं गुजराती भाषा में विस्तृत वर्णन भी दिया गया है। खरीदार को ई-ऑक्शन के माध्यम से भेंट-सौगातें खरीदने के लिए ई-ऑक्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा तथा इसके बाद बिड सबमिट करनी होगी। ऊँचे दाम की बिड प्राप्त करने वाले को डिजिटल पेमेंट से कन्या शिक्षा निधि में भुगतान करना होगा। इसके बाद खरीदी गई वस्तु की डिलीवरी खरीदार को डाक द्वारा भेजी जाएगी। 

    Related Posts

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026

    TMC सरकार पर ₹2.29 लाख करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधानसभा में पेश हो सकती है CAG रिपोर्ट

    June 24, 2026

    उद्धव ठाकरे के सामने नया संकट, सांसदों के बाद अब दफ्तर पर भी मंडराया खतरा

    June 24, 2026

    ‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय

    June 17, 2026

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा

    June 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.