Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब सिर्फ 15 दिन के लिए मिलेगी स्टडी लीव
    मध्यप्रदेश

    अब सिर्फ 15 दिन के लिए मिलेगी स्टडी लीव

    By October 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब सिर्फ 15 दिन के लिए मिलेगी स्टडी लीव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भारत सरकार ने विदेशों में अलग-अलग सब्जेक्ट और प्रोग्राम के लिए स्टडी लीव पर जाने वाले आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अखिल भारतीय सेवा के अन्य अधिकारियों को 15 दिन की छुट्?टी देने का फैसला लिया है। इससे अधिक दिन का अवकाश अधिकारियों को स्टडी लीव के लिए नहीं मिलेगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रदेश की मुख्य सचिव को अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के स्टडी लीव पर वेतन भुगतान को लेकर तय नई व्यवस्था की जानकारी देकर उस पर अमल के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने तय किया है कि अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को विदेश में स्टडी लीव पर जाने पर अब सिर्फ 15 दिन का अवकाश मिलेगा। यह अवकाश संबंधित अधिकारी एक साथ या अलग-अलग दिनों में ले सकते हैं। इसको लेकर मुख्य सचिवों को निर्देश पर अमल के लिए भी कहा गया है।
    केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के अंतर्गत जारी निर्देश के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के विनियमन 4 के अधीन (स्टडी लीव) विनियम 1960 एक्स-इंडिया के मामले में यह व्यवस्था तय की गई है। इसके लिए आवेदन करने वाले अफसर को यह छूट रहेगी कि वह अध्ययन अवकाश अध्ययन पाठ्यक्रम की घोषित की गई प्रारंभिक और समाप्ति की तिथियों के बाद छुट्टी ले सकें। इसके लिए जहां से स्टडी लीव के लिए आवेदन किया जा रहा है उस विश्वविद्यालय या संस्थान के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार आवेदन किए जा सकेंगे।
    केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यह साफ किया है कि जो अफसर भारत से बाहर स्टडी लीव पर जाएंगे वे कुल मिलाकर 15 दिन का अवकाश ले सकेंगे जो पाठ्यक्रम समाप्ति के पहले या बाद में कभी भी हो सकता है। इसके साथ ही अधिकारी को यह भी पात्रता होगी कि वह 15 दिन का यह अवकाश एक साथ ले या फिर अलग-अलग दिनों को मिलाकर कुल 15 दिन की छुट्टी लेगा।
    डीओपीटी के 14 जुलाई 2008 के आदेश में यह निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों में अध्ययन अवकाश स्वीकृत करते समय केंद्र की अनुमोदित अवधि तक संबंधित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का वेतन खर्च प्रतिनियुक्ति के रूप में केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इसके विपरीत अगर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अफसर नहीं हैं तो अध्ययन अवकाश अवधि का वेतन खर्च संबंधित राज्य संवर्ग या राज्य सरकार को उठाना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इस पर अमल कर रही हैं। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के अध्ययन अवकाश के संबंध में सहमति और एनओसी तथा प्रतिनियुक्ति की पुष्टि केंद्र सरकार करेगी।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.