Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»खरगे बोले- मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा, पीएम ने फोन कर पूछा- कैसी है तबीयत
    देश

    खरगे बोले- मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा, पीएम ने फोन कर पूछा- कैसी है तबीयत

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरगे बोले- मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा, पीएम ने फोन कर पूछा- कैसी है तबीयत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान तबीयत खराब होने पर कहा था कि मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन कर उनका हाल चाल जाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली के समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी पड़ी थी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते समय खरगे अस्वस्थ हो गए थे। चिकित्सकीय सहायता मिलने के बाद रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरने वाले नहीं हैं। mकांग्रेस नेताओं ने बताया कि उपचार के बाद खरगे की हालत अब स्थिर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

    खरगे ने बीच में छोड़ा भाषण
    मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ के जसरोटा में एक सार्वजनिक रैली में बोलते समय असहज महसूस कर रहे थे। खरगे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के तीसरे दौर के अंतिम दिन लोगों को संबोधित करने के लिए अपना भाषण छोड़कर चले गए, क्योंकि उन्हें बहुत ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही थी। मंच में मौजूद पार्टी के नेत खरगे का हाथ पकड़ कर ले गए। अस्पताल में एडमिट होने के कुछ देर बाद खरगे को डिस्चार्ज कर दिया गया l

    मैं 83 साल का, इतनी जल्दी नहीं मरने वाला- खरगे
    तबीयत बिगड़ने के बाद खरगे ने चुनावी जनसभा में कहा, ‘हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।’ कर्नाटक सरकार के मंत्री और मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने एक्स पर लिखा, ‘पिता मल्लिकार्जुन खरगे को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते समय थोड़ी अस्वस्थता महसूस हुई। पिता ( खरगे) की मेडिकल टीम ने जांच की है। शरीर में थोड़ी कम खून की समस्या पाई गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.