Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»अक्टूबर-नवंबर में 6 से अधिक कंपनियां आईपीओ से जुटाएगी 60,000 करोड़
    व्यापार

    अक्टूबर-नवंबर में 6 से अधिक कंपनियां आईपीओ से जुटाएगी 60,000 करोड़

    By September 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अक्टूबर-नवंबर में 6 से अधिक कंपनियां आईपीओ से जुटाएगी 60,000 करोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । अक्टूबर- नवंबर माह में हुंदै मोटर इंडिया, स्विगी और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सहित 6 से अधिक कंपनियां लगभग 60,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही हैं। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन तीन कंपनियों के अलावा एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, वारी एनर्जीज, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और गरुड़ कंस्ट्रक्शन उन कंपनियों में हैं, जो अक्टूबर-नवंबर के दौरान आईपीओ लाने पर ‎‎विचार कर रही हैं। ये कंपनियां मिलकर आईपीओ से 60,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं। इक्विरास के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी को उम्मीद है कि सितंबर के अंत से दिसंबर के बीच 30 से अधिक आईपीओ आएंगे। ये आईपीओ विभिन्न क्षेत्रों और आकार के होंगे। इनमें नए शेयर जारी किए जाएंगे और बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी। दक्षिण कोरिया की हुंदै मोटर कंपनी की भारतीय अनुषंगी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। यह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के आंकड़े को पार कर सकता है। स्विगी नए शेयरों की बिक्री और ओएफएस के जरिये 10,414 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य बना रही है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी नवंबर के पहले सप्ताह में अपना 10,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

    Related Posts

    Silver Price Crash: चांदी के दाम में 4% से ज्यादा की बड़ी गिरावट, जानिए चीन कनेक्शन और वजह

    June 26, 2026

    LPG Rule Change: कच्चा तेल सस्ता होते ही बड़ा फैसला, आज से हटीं ये पाबंदियां, उपभोक्ताओं को राहत

    June 26, 2026

    CRED के पास करोड़ों यूजर्स का डेटा, क्या मार्क जुकरबर्ग को मिलेगा एक्सेस? उठे बड़े सवाल

    June 26, 2026

    PM मोदी से मिले Amazon CEO, भारत में ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश का बड़ा ऐलान

    June 25, 2026

    Gold Price Crash: 3 महीने के निचले स्तर पर सोना, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘मैं खरीदने को तैयार हूं’

    June 25, 2026

    लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी ₹3000 और सोना ₹2000 तक हुआ सस्ता

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘पार्टी से गद्दारी मां से धोखा देने जैसी’, ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

    June 26, 2026

    नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश……

    June 26, 2026

    पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई….

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.