Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»हरियाणा में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी बोले- अग्निवीर बना पेंशन-शहीद का दर्जा छीना
    राजनीती

    हरियाणा में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी बोले- अग्निवीर बना पेंशन-शहीद का दर्जा छीना

    By September 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी बोले- अग्निवीर बना पेंशन-शहीद का दर्जा छीना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिसार/करनाल। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने गुरुवार को असंध और बरवाला में रैली की। असंध में राहुल गांधी ने कहा भाजपा ने एथलीट्स खत्म कर दिए। महिला पहलवानों से सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वालों को बचाया। बरवाला में कांग्रेस नेता ने कहा कि अग्निवीर स्कीम लाकर जवानों से पेंशन और शहीद का दर्जा छीन लिया गया। राम मंदिर बनाया लेकिन आदिवासियों को नहीं घुसने देते।
    राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में पहली बार कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे हैं। हिसार के बरवाला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले गरीब लोगों की जेब में पैसा डालना है। मैंने लोकसभा में वायदा किया था, मैंने वायदा किया था कि हर गरीब परिवार के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए साल के अंदर डालेंगे। ये मैं छोड़ूंगा नहीं, आज नहीं कल। जितना पैसा इन्होंने अंबानी अडानी को दिया है उतना पैसा मैं निकालकर किसानों, गरीबों को दूंगा। अब हरियाणा की बारी है, अब हरियाणा की जनता की जेब में डायरेक्ट पैसा डालेंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा ने एथलीट्स खत्म कर दिए। महिला पहलवानों से सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वालों को बचाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार चलाने वाले 90 लोग हैं। उसमें सिर्फ 3 दलित हैं जबकि 45 होने चाहिए। ये लड़ाई हरियाणा नहीं बल्कि हिंदुस्तान और संविधान को बचाने की है। भाजपा ने सारी संस्थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया। पूरा कंट्रोल नागपुर का है।
    राहुल गांधी ने कहा कि ये काले कानून अडानी-अंबानी के लिए बनाए गए हैं। आपने अंबानी की शादी देखी, करोड़ों रुपए खर्च किए। कोई अमेरिका से आकर नाच रहा है, वहां सब बड़े लोग थे, गरीब किसान नहीं दिखा। इसलिए अवधेश ने इन्हें पटका है। जो अयोध्या से जीता है। इन्होंने राम मंदिर बनाया, वहां आदिवासियों को घुसने नहीं देते। मजदूर को आने नहीं दिया, किसान को आने नहीं दिया। सब बड़े लोग आ गए।
    राहुल ने कहा कि यहां किसानों से उनका हक छीना जाता है। आपको अपनी फसलों का सही दाम मिलता है। अरे ये पैसा किसी न किसी की जेब में तो जा रहा है। ये सिर्फ अडानी और अंबानी की जेबों में जा रहा है। मैं नहीं चाहता हूं कि हरियाणा के बच्चों को रोना पड़े। मैं ऐसा हरियाणा नहीं चाहता हूं, मैं ऐसा नहीं चलने दूंगा। हिंदुस्तान का किसान मर जाएगा, लेकिन आंसू नहीं निकलने देता। मैं हरियाणा के किसान को जानता हूं, मैंने खेती है।

    Related Posts

    महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, उद्धव की बैठक से 23 विधायक गायब; पवार की गैरमौजूदगी से बढ़ीं अटकलें

    June 25, 2026

    अतीक से अदावत, सपा से बगावत और अब BJP की लिस्ट में शामिल हुईं पूजा पाल

    June 25, 2026

    भाजपा कार्यसमिति में बदला सियासी समीकरण, 33% महिला भागीदारी और पहली बार मुस्लिम महिला को जगह

    June 25, 2026

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026

    TMC सरकार पर ₹2.29 लाख करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधानसभा में पेश हो सकती है CAG रिपोर्ट

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार ‘आपातकाल’ अध्याय शामिल, जयप्रकाश नारायण के आंदोलन को मिली जगह

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.