Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र

    By September 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र

     संदीप तिवारी ने बताया सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर बहुत जल्द रायपुर में एक बैठक रखी जा रही ह

    सवर्ण संघर्ष समिति की बैठक बहुत जल्द रायपुर में – संदीप तिवारी

    वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में सवर्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है और अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्राह्मण क्षत्रिय कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की है

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि पूरे भारत देश में विभिन्न आयोगों के गठन के बीच सवर्ण आयोग गठित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। संदीप तिवारी के संयोजकत्व में बकायदा सवर्ण संघर्ष समिति का भी गठन कर लिया गया है। जिसमें पूरे भारतदेश के सवर्ण समुदाय के काफी संख्या में लोग जुड़ने लगे हैं। समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने बताया, सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर बहुत जल्द रायपुर में एक बैठक रखी जा रही है, जहाँ हर जिले के सवर्ण समुदाय से संबंध रखने वाले जातिवर्ग के लोग इकट्ठा होंगे। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

    सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने जारी बयान में कहा कि देश की जनसंख्या में सामान्य वर्ग की जनसंख्या 31 प्रतिशत है एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 08 प्रतिशत सवर्ण समाज के लोग निवासरत् हैं। जबकि इनसे भी कम प्रतिशत के समाज के लोगों के उत्थान के लिए उनके समाज का निगम मण्डल बनाया गया है। सवर्ण समाज की भावनाओं को देखते हुए 2023 में मध्यप्रदेश में सवर्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है और अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्राह्मण क्षत्रिय कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की है, इसीलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सवर्ण आयोग का गठन आवश्यक है। सवर्ण लोगों को भी राजनीति में सामाजिक रूप से राजनीतिक महत्व देने इस समुदाय के लोग इसकी मांग कर रहे हैं।

    पूरे भारत में ऐसा एक भी राज्य नहीं है जहाँ सवर्णों की उपस्थिति न हो, बल्कि यही वह वर्ग है जो राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती आयी है। ऐसे में इतने बड़े वर्ग को उपेक्षित रखना न्यायोचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, जब से सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठी है, पूरे देश भर के लोग मेरे संपर्क में हैं और वे चाहते हैं कि सवर्ण लोगों को भी एक आयोग गठित कर उन्हें सम्मान दिया जाए। संदीप तिवारी ने कहा, इसे लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें पूरे भारत देश के सवर्ण लोगों को इस बैनर पर अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। अभी पूरे देश से लोग मुझसे संपर्क कर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस आयोग के गठन से सवर्ण समाज को एक नई दिशा मिलेगी जिससे सामाजिक स्तर पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इस आयोग के माध्यम से कई तरह की योजनाओं को प्रारंभ कर समाज के हर तबके के लोगों को सहयोग करने का मौका मिलेगा, ताकि समाज के मुख्य धारा से इन्हें जोड़कर रखा जा सके। इसीलिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पत्र प्रेषित कर सवर्ण समाज के जनभावना को ध्यान में रखते हुए सवर्ण समाज आयोग जल्द से जल्द बनाने की मांग उठाई।

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! संसद में बिल लाने की तैयारी

    August 8, 2026

    भारत पर 100% टैरिफ को अपनों ने बताया ‘आत्मघाती कदम’, ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल

    August 8, 2026

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.