Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»सिद्धारमैया ने विपक्ष की इस्तीफे की मांग को ठुकराया, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप
    राजनीती

    सिद्धारमैया ने विपक्ष की इस्तीफे की मांग को ठुकराया, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिद्धारमैया ने विपक्ष की इस्तीफे की मांग को ठुकराया, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बंगलूरू ।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर राज्य सरकारों के खिलाफ बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष की उस मांग को भी ठुकरा दिया कि उन्हें हाईकोर्ट के फैसले के बाद पद से इस्तीफा देना चाहिए। राज्यपाल द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) के जमीन आवंटन से जुड़ा है। सिद्धारमैया ने विपक्ष पर अपने और अपनी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन साजिशों का राजनीतिक रूप से सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आगे की कानूनी लड़ाई के बारे में फैसला लेंगे। लेकिन इसके लिए वे कानूनी विशेषज्ञों और पार्टी के नेताओं की सलाह लेंगे। उन्होंने आगे कहा, मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। 

    'क्या एच.डी. कुमारस्वामी ने भी इस्तीफा दिया?'

    इससे पहले, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने मुकदमा चलाने की राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती दी थी। उन्होंने कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट का आदेश केवल जांच के लिए मंजूरी को लेकर है। यह कोई दंडात्मक आदेश नहीं है। सिद्धारमैया ने विपक्ष के नेताओं से सवाल किया, मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए? क्या (एच.डी.) कुमारस्वामी ने इस्तीफा दिया है? वे जमानत पर हैं, उनसे भी पूछें। जांच के चरण में ही इस्तीफा क्यों मांगा जा रहा है? मैं इसका जवाब दूंगा। हम राजनीतिक रूप से उनका सामना करेंगे, क्योंकि यह एक साजिश है। 

    विपक्ष ने लगाया राजभवन का दुरुपयोग करने का आरोप

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह कानूनी विशेषज्ञों, मंत्रियों और पार्टी के राज्य अध्यक्ष से मिलकर अगले कदम पर फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा और जद (एस) पर साजिश और राजभवन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है, इसलिए उन्हें कोई डर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, सभी मंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। हाई कमान मेरी कानूनी लड़ाई में सहयोग करेगा। 

    'बदले की राजनीति कर रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार'

    सिद्धारमैया ने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बदले की राजनीति कर रही है, केवल मेरे खिलाफ बल्कि पूरे देश में विपक्ष की राज्य सरकारों के खिलाफ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और जद (एस) कभी भी कर्नाटक के लोगों के जनादेश पर सत्ता में नहीं आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए पैसों की ताकत का इस्तेमाल किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उनके विधायकों को पैसे देकर खरीदने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल न हो सके। भाजपा गरीबों और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। 

    Related Posts

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026

    TMC सरकार पर ₹2.29 लाख करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधानसभा में पेश हो सकती है CAG रिपोर्ट

    June 24, 2026

    उद्धव ठाकरे के सामने नया संकट, सांसदों के बाद अब दफ्तर पर भी मंडराया खतरा

    June 24, 2026

    ‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय

    June 17, 2026

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा

    June 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.