Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
    खेल

    स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

    By September 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है और उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं. अगर भारत को लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतनी है तो ऑस्ट्रेलिया में बुमराह पर काफी कुछ निर्भर करेगा.

    बुमराह के पास हर तरह का टैलेंट है
    स्टीव स्मिथ ने कहा, "बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे मैं नई गेंद से, थोड़ी पुरानी गेंद से या और पुरानी गेंद से उनका सामना करूं. उनके पास हर तरह का टैलेंट है. वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, तीनों फॉर्मेट्स में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं." 35 वर्षीय स्टीव स्मिथ पिछली कुछ सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कर रहे हैं और उनके भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करने की उम्मीद है.

    37 टेस्ट में 164 विकेट
    ऑस्ट्रेलिया के लिए 109 टेस्ट खेल चुके स्टीव स्मिथ के इस हाई प्रोफाइल सीरीज के दौरान 10 हजार टेस्ट रनों का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है. उन्होंने अब तक 9685 रन बनाए हैं. दूसरी ओर बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 37 मैचों में 20.51 की औसत से 164 विकेट लिए हैं.

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज
    भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ये 5 टेस्ट मैच क्रमश: पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे.

    Related Posts

    Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा

    June 24, 2026

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.