Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : किरण देव
    छत्तीसगढ़

    भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : किरण देव

    By September 23, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : किरण देव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा भाजपा के सदस्य बने। भाजपा की सदस्यता लेने आए लोगों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,  जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुवा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने स्वागत कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता लेने आए लोगों का भाजपा-परिवार में अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है और इसके नेता दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा वर्षभर कार्यक्रम करने वाली पार्टी है। भाजपा अपने संगठन की अंतिम इकाई तक जाकर काम करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। भाजपा की राष्ट्रीय स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की टोली है। श्री देव ने कहा कि पिछले 10-11 साल से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कार्यप्रणाली पूरी दुनिया देख रही है। श्री देव ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, देश सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसकी आजादी के नाम पर वर्षों से इस देश में और विभिन्न राज्यों में जिसकी सरकारें रही है। लगभग साढ़े 5 दशक तक जिन्होंने इस देश पर शासन किया है उन्होंने केवल देश को लूटने का काम किया। जब-जब देश में एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने तो भ्रष्टाचार, लूटपाट के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसीलिए 5 साल में जनता ने उसे सत्ता से हटा दिया। भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है और देश के प्रधान सेवक श्री मोदी दिन-रात मेहनत कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, उज्जवला योजना, हर घर नल योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रदेश सहित देश की जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की विधारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आज देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश को एवं प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार झूठ बोल रहे हैं, कभी आरक्षण खत्म करने के नाम पर तो कभी संविधान को खतरे में बताकर। लेकिन देश की जनता को श्री मोदी पर भरोसा है। जब तक भाजपा है देश में कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी को विभिन्न देशों ने अपने देश का सर्वाेच्च सम्मान देकर देश को सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के नेता अमेरिका में देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत की बुराई करते हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वालों से अपील की है कि अधिक-से-अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर भारत देश को विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग दें। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विकसित भारत और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाली पार्टी का सदस्य बन रहे है। भाजपा से जुड़ना मतलब मोदी जी से जुड़ना है। यहां से आज सभी संकल्प लेते हैं कि प्रत्येक सदस्य को कम-से- कम 100 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना सहित कई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है जिसके कारण लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। हमें इन योजनाओं के बारे में बताकर लोगों को सदस्य बनाना है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली, भारत के हिंदुओं के हित की रक्षा करने वाली, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली पार्टी का सदस्य बनना है। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व को मजबूत करने वाली पार्टी है। लम्बे संघर्ष और लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान के बाद आज भव्य राम मंदिर अयोध्या में बना है। श्री जूदेव ने कहा कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो हिंदुत्व को लगातार मजबूत करने के लिए काम करती है। हिंदुत्व किसी जाति धर्म का नहीं अपितु राष्ट्रीयता का प्रतीक है। अभी तक 17 हजार परिवारों को घर वापसी करवाई। राष्ट्रवाद, प्रेरणा और सुशासन और विकास के माध्यम से देश विकास कर रहा है। हमारे लिए लिए सबसे पहले देश आता है उसके बाद पार्टी संगठन अंत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता। जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने कहा कि अभी तक पूरे देश में साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा लोग इन 15 दिनों में सदस्य बन गए हैं और यह अभियान पूरे दो माह तक चलेगा। भाजपा एक विचार है, भाजपा एक ऐसे उद्देश्य के लिए काम करती है जो देश के गौरवशाली इतिहास को महान बनाती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां पर भी जन सहयोग की आवश्यकता होती है, वहां सहयोग प्रदान करती है, ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन भी करते हैं। हम कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी करते हैं। अमित साहू ने कहा कि मैं पार्टी का वह कार्यकर्ता हूं जो आपको पार्टी से जोड़ने का माध्यम बनने जा रहा हूं, इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पार्टी से आप जैसे युवाओं, महिलाओं को जोड़ने का सौभाग्य मुझे मिला। आज सभी को मालूम है कि देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। देश में हिन्दुओं की रक्षा, भगवा ध्वज का सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार रही है। आप सभी भाजपा का सदस्य बनकर देश को एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनाने में, विकसित भारत बनाने में एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया। 

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.