Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी को पनौती बोल हिट विकेट हो गए राहुल गांधी? मोहम्मद शमी की धार से बीजेपी करेगी कांग्रेस पर वार
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी को पनौती बोल हिट विकेट हो गए राहुल गांधी? मोहम्मद शमी की धार से बीजेपी करेगी कांग्रेस पर वार

    adminBy adminNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी को पनौती बोल हिट विकेट हो गए राहुल गांधी? मोहम्मद शमी की धार से बीजेपी करेगी कांग्रेस पर वार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राहुल गांधी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टेडियम में मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया था।

    इसके लिए उन्होंने पीएम को पनौती तक कहा। कांग्रेस ने बिना देरी किए इस मौके को लपका और अधिकांश बड़े नेताओं ने राहुल के सुर में सुर मिलाते हुए पीएम के लिए इस अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

    लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए यह दांव अब उल्टा भी पड़ सकता है। पूरे विश्वकप में अपने गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी की सराहना की है।

    मोहम्मद शमी ने फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय खिलाड़ियों से मिलने की तारीफ करते हुए कहा, उस समय हम हार चुके थे।

    ऐसे समय प्रधानमंत्री आकर आपको प्रोत्साहन देते हैं तो वह एक अलग तरह का ही कॉन्फिडेंस होता है कि देश का जिम्मेदार आदमी आपको सहानुभूति दे रहा है।

    इतिहास इस बात की गवाही देता है कि कांग्रेस या राहुल गांधी ने जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया है तो बीजेपी और खुद पीएम मोदी ने उन मौकों को लपका है। चाहे वह ‘चौकीदार चोर है’ वाला बयान हो या फिर ‘मौत का सौदागर’ कहना।

    उनके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ‘नीच आदमी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन सारे बयानों का अभी तक कांग्रेस पार्टी को खामियाजा ही भुगतना पड़ा है।

    अब राहुल गांधी के इस बयान के जवाब में बीजेपी मोहम्म शमी के बयान को प्रचारित करने से नहीं चूकेगी। सोशल मीडिया से लेकर चुनावी भाषणों में इसे उछाला जाएगा।

    पांच राज्यों के  विधानसभा चुनाव तो अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन लोकसभा का टोन सेट करने में बीजेपी को मदद मिलेगी।

    इस बारे में जब केंद्रीय मंत्री कीरेन रिजीजू से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”कुछ गैर-जिम्मेदार लोगों के विपरीत, जो क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार पर सार्वजनिक रूप से दुखदायी खुशी मना रहे हैं, शमी का बहुत ही जिम्मेदार बयान है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी जी से नफरत क्यों करते हैं, इसलिए मैं आगे नहीं बताऊंगा।”

    admin
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026

    Sahara Refund Portal फिर हुआ शुरू, फंसा पैसा पाने का मौका; ऐसे करें ऑनलाइन क्लेम, ये दस्तावेज जरूरी

    September 14, 2026

    PM मोदी की कूटनीतिक पारी तेज, BRICS में 15 नेताओं से मुलाकात कर साधे रणनीतिक समीकरण

    September 14, 2026

    पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश, 100 को कारण बताओ नोटिस जारी

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

    September 14, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.