Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»अमित के घर जाकर राहुल गांधी ने खेला बड़ा सियासी दांव, जानें-कांग्रेस को कैसे मिलेगा फायदा
    राजनीती

    अमित के घर जाकर राहुल गांधी ने खेला बड़ा सियासी दांव, जानें-कांग्रेस को कैसे मिलेगा फायदा

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमित के घर जाकर राहुल गांधी ने खेला बड़ा सियासी दांव, जानें-कांग्रेस को कैसे मिलेगा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ ।   हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अमेरिका जाने वाले करनाल के घोघड़ीपुर गांव निवासी अमित मान के घर पहुंचे थे। राहुल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर परिजनों के सामने ही वीडियो कॉल कर अमित से बातचीत भी की। राहुल को देख लोग हैरान हो गए वह बिना किसी राजनीतिक रैली या चुनाव प्रचार के लिए उनके बीच पहुंच गए। कुछ समय बिताने के बाद वह लौट गए। अमित के परिजनों से उनकी मुलाकात को लोग भावनात्मक जुड़ाव से देख रहे हैं, मगर इसके पीछे उनका एक सियासी दांव छिपा है।

    उठा डंकी रूट से विदेश जाने का मुद्दा

    दरअसल राहुल के अमित घर के पहुंचने के साथ डंकी रूट (अवैध तरीके ) की भी काफी चर्चा हो रही है। अमित डंकी रूट से ही अमेरिका पहुंचा था और अब उसे वापस आने में दिक्कत हो रही है। डंकी रूट का मुद्दा सीधे बेरोजगारी से जुड़ा है और कांग्रेस का इस चुनाव में मुख्य मुद्दा ही बेरोजगारी का है। पिछले दो दशक से हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में विदेश जा बसे हैं। इन बच्चों के परिजन और विपक्षी दल मानते हैं कि रोजगार की कमी से उनके बच्चे विदेश की ओर रुख कर रहे हैं। जब तमाम कोशिशों के बाद युवाओं का वीजा नहीं लगता है तो वह डंकी रूट से विदेश जाते हैं। इसमें लाखों रुपये खर्च होता है और कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।

    राहुल ने सेट किया कांग्रेस का मुद्दा

    कांग्रेस के चुनावी कैंपेन में डंकी रूट का मुद्दा शामिल हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस गारंटियों के बाद अपना एक घोषणा पत्र भी जारी करेगी, जिसमें डंकी रूट का मुद्दा भी शामिल होगा। राहुल गांधी ने करनाल में आकर इस मुद्दे को पूरी तरह से सेट कर दिया है। अब पार्टी के इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी। हरियाणा के जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, रोहतक और सिरसा के युवा काफी संख्या में डंकी रूट से हरियाणा के बाहर जा रहे हैं।

    दीपेंद्र हुड्डा उठाते रहे हैं मुद्दा, संसद में भी पूछा था सवाल

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी हर सभा में डंकी रूट और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हैं। बीती जुलाई को संसद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डंकी रूट का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पूछा कि देश व हमारे प्रदेश के लाखों नौजवान बेरोजगारी और हताशा से परेशान विदेशों की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में करीब 97 हजार भारतीय नागरिक जंगल के रास्ते अमेरिका पहुंचे हैं। यूएस में 15 लाख ऐसे भारतीय नागरिक हैं, जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। विदेश मंत्रालय ऐसे लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कार्य कर रहा है। इस पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि भारत सरकार ने ई-माइग्रेट पोर्टल शुरू किया है। इसका मकसद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मगर जो नागरिक इस सेवा का लाभ नहीं उठाते हैं। उनके लिए दिक्कत आती है। रजिस्ट्रेशन से हम उनसे संपर्क में रख पाते हैं। परेशानी होने पर उनकी मदद भी करते हैं।
     
    राहुल पहले भी अचानक पहुंचते रहे हैं हरियाणा

    यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी अचानक हरियाणा में पहुंचे हो। इससे पहले वह सोनीपत के एक गांव पहुंचे और किसानों के साथ खेत में जाकर धान को बोया। उससे पहले वह ट्रक ड्राइवर के साथ उसके ट्रक में बैठकर अंबाला पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वह हरियाणा में पहुंचे थे और कई लोगों से मुलाकात की थी।

    Related Posts

    TMC सरकार पर ₹2.29 लाख करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधानसभा में पेश हो सकती है CAG रिपोर्ट

    June 24, 2026

    उद्धव ठाकरे के सामने नया संकट, सांसदों के बाद अब दफ्तर पर भी मंडराया खतरा

    June 24, 2026

    ‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय

    June 17, 2026

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा

    June 17, 2026

    15 करोड़ का ऑफर और UBT में बड़ी टूट! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दी बाजी?

    June 17, 2026

    भवानीपुर चुनाव नतीजे को ममता बनर्जी ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं

    June 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.