Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»खरगे के पत्र पर नड्डा का जवाबी लेटर कहा- 10 सालों में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दीं
    राजनीती

    खरगे के पत्र पर नड्डा का जवाबी लेटर कहा- 10 सालों में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दीं

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरगे के पत्र पर नड्डा का जवाबी लेटर कहा- 10 सालों में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, आदरणीय खरगे जी, आपने राजनीतिक मजबूरीवश जनता द्वारा बार-बार नकारे गए अपने फेल्ड प्रोडक्ट को एक बार फिर से पॉलिश कर बाजार में उतारने के प्रयास में जो पत्र देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लिखा है, उस पत्र को पढ़कर मुझे लगा कि आपके द्वारा कही गई बाते यथार्थ और सत्य से कोसों दूर हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पत्र में आप राहुल गांधी सहित अपने नेताओं की करतूतों को या तो भूल गए हैं या उसे जानबूझकर नजरअंदाज किया है, इसलिए मुझे लगा कि उन बातों को विस्तार से आपके संज्ञान में लाना जरूरी है।
    भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के नेताओं ने बीते 10 सालों में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं। उन्होंने लिखा, खरगे जी, क्या क्या नहीं कहा गया आपके नेताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए? कभी कहा गया मोदी तेरी कब्र खुदेगी, कभी कहा गया नीच, कभी कमीना, कभी मौत का सौदागर, कभी जहरीला सांप, कभी बिच्छू, कभी चूहा, कभी रावण, कभी भस्मासुर, कभी नालायक, कभी कुत्ते की मौत मरेगा, कभी नरेंद्र मोदी को जमीन में गाड़ देंगे, कभी राक्षस, कभी दुष्ट, कभी कातिल, कभी हिंदू जिन्ना, कभी कायर, कभी औरंगजेब का अधुनिक अवतार, कभी दुर्योधन, कभी हिंदू आतंकवादी, कभी जनरल डायर, कभी मोतियाबिंद का मरीज, कभी जेबकतरा, कभी काला अंग्रेज, कभी गदहा, कभी नामर्द, कभी चौकीदार चोर है, कभी तुगलक, कभी मोदी की बोटी-बोटी काट देंगे, कभी साला मोदी, कभी नमक हराम, कभी गंवार, कभी निकम्मा…।
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से लिखे पत्र का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है। भाजपा का कहना है कि खरगे की तरफ से लिखा गया पत्र असफल प्रोडक्ट को बाजार में फिर से उतारने का प्रयास है। दरअसल, मंगलवार को की कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एनडीए  नेताओं की तरफ से दिए गए बयानों पर चिंता जाहिर की गई थी।नड्डा ने पत्र में लिखा, …जिसने संसद में देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो जिसकी मानसिकता से पूरा देश वाकिफ हो, उस राहुल गांधी को सही ठहराने की कोशिश आप किस मजबूरी के चलते कर रहे हैं? उन्होंने आगे लिखा, ये राहुल गांधी की माताजी सोनिया गांधी ही थीं। खरगे जी जिन्होंने मोदी जी के लिए मौत का सौदागर जैसे अत्यंत असभ्य अपशब्दों का इस्तेमाल किया था? इन सभी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयानों का तो आप और आपकी पार्टी के नेता महिमामंडन कर रहे! क्यों तब राजनीतिक शुचिता की बातें कांग्रेस भूल गई थी?

    Related Posts

    भोपाल में पानी की टंकी पर चढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

    July 27, 2026

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: जंतर-मंतर आंदोलन से बदली भाजपा की रणनीति की कहानी

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: नीट विवाद के बीच सामने आई अंदरूनी कहानी

    July 26, 2026

    ‘व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए छोड़ा पद’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन का बड़ा बयान

    July 25, 2026

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज: दिल्ली की हलचल से बढ़ा सियासी पारा

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम, फुल्टन को भरोसा

    July 27, 2026

    ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आएगी, कोलकाता में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

    July 27, 2026

    भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

    July 27, 2026

    यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.