Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»बिहार के आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा, क्या है पीछे का रहस्य?
    राज्य

    बिहार के आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा, क्या है पीछे का रहस्य?

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा, क्या है पीछे का रहस्य?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के कुछ सुपर कॉप अब अपने 'फ्यूचर प्लान' पर काम कर रहे हैं। IPS काम्या मिश्रा के बाद IPS शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवदीप लांडे की हाल ही में पूर्णिया रेंज के IG बनाए गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। IPS लांडे ने अपने 18 साल के कार्यकाल में बिहार की सेवा की है और अब नए क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताई है। IPS काम्या मिश्रा के बाद IPS शिवदीप लांडे के इस्तीफे की खबर ने हलचल मचा दी। इससे पहले IPS काम्या मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया था, जो अब तक स्वीकार नहीं हुआ है। इस स्थिति में पुलिस विभाग का रुख क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। मगर, किसी ने भी अपने फ्यूचर प्लान का अब तक खुलासा नहीं किया है। मगर, कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को जॉइन कर सकते हैं।

    द से इस्तीफे की जानकारी दी सोशल मीडिया पर
    शिवदीप लांडे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज IPS से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी।'

    महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे
    2006 बैच के IPS शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवदीप ने स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई की। बाद में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने UPSE परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बने। वैसे तो शिवदीप लांडे बिहार कैडर के अधिकारी थे, लेकिन उन्होंने कुछ समय महाराष्ट्र में भी काम किया। जब वे बिहार में STF के SP थे, तब उनका तबादला महाराष्ट्र कैडर में हो गया था। महाराष्ट्र में उन्होंने STF में  DIG के पद तक काम किया। इसके बाद उनकी वापसी बिहार हुई।

    पहले IPS काम्या मिश्रा ने दिया था इस्तीफा
    दरभंगा में ग्रामीण SP के पद पर तैनात IPS काम्या मिश्रा को भी बिहार में 'लेडी सिंघम' के नाम से जाना जाता था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पास आउट काम्या मिश्रा ने 2019 में पहले ही अटेम्प्ट में UPSC क्लीयर किया था। UPSC में एग्जाम में उनको 172वां रैंक आया था। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या को बिहार कैडर एलॉट किया गया। काम्या के पति अवधेश दीक्षित IITian हैं और बिहार कैडर के IPS हैं। उनकी पोस्टिंग फिलहाल मुजफ्फरपुर में है और 2021 में दोनों की शादी उदयपुर में हुई थी।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.