Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
    व्यापार

    Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी

    By September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस TechJockey.com में भारी निवेश किया। टेकजॉकी के मुताबिक, पंत ने कंपनी में 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 7.40 करोड़ रुपये में हुआ।

    क्या करती है TechJockey.com
    Techjockey.com की नींव 2017 में जोमैटो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट आकाश नांगिया ने अपने कॉलेज के दोस्त और पूर्व McKinsey एग्जीक्यूटिव अर्जुन मित्तल के साथ मिलकर की थी। यह देशभर में छोटे बिजनेस वाले सॉफ्टवेयर वेंडर्स को जोड़ती है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने कामकाज का विस्तार अमेरिकी बाजार में भी किया है। टेकजॉकी ने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 125 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। उसने मौजूदा वित्त वर्ष में 170-180 करोड़ रुपये तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
    नांगिया ने एक बयान में कहा कि फ्रेश इक्विटी 370 करोड़ रुपये (लगभग 44.17 मिलियन डॉलर) के वैल्यूएशन पर जुटाई गई। इसमें पंत ने कंपनी में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत का बोर्ड में शामिल होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका न सिर्फ बतौर क्रिकेटर कद काफी बड़ा है, बल्कि उनकी कारोबारी समझ भी काफी शानदार है।'

    पंत ने टेकजॉकी में निवेश क्यों किया?

    आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले पंत का कहना है कि अलग-अलग व्यवसायों में निवेश करने के लिए सचेत समझ की जरूरत है। इस मामले में फैसला लेने के लिए वह अपने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स करियर के अनुभव का भी इस्तेमाल करते हैं। सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) फर्मों के उभार के बारे में पंत ने कहा, "मुझे असल में SaaS कंपनियों के संचालन का तरीका पसंद है। मुझे उस कॉन्सेप्ट में काफी संभावनाएं नजर आती हैं।"

    पंत ने कहा, "क्रिकेट में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री और DRS के लिए सही तकनीक का होना महत्वपूर्ण है। सही तकनीक से आपको फौरन स्मार्ट डिसीजन लेने में मदद मिलती है। मैंने देखा है कि सही सॉफ्टवेयर किसी व्यवसाय को कुशलतापूर्वक विकसित करने में कितनी मदद कर सकता है। इसलिए मैंने TechJockey.com में अपने निवेशक को सही समझता हूं।'

    Related Posts

    Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?

    July 27, 2026

    Stock Market Rally: विदेशी खबर से शेयर बाजार में तूफानी उछाल, खुलते ही निवेशकों की हुई चांदी

    July 27, 2026

    रूसी तेल से भारत मजबूत, ऊर्जा सुरक्षा पर बढ़ा भरोसा

    July 27, 2026

    निर्मला सीतारमण की IT अधिकारियों को नसीहत, बोलीं- जनता को न भटकाएं

    July 27, 2026

    8वें वेतन आयोग ने बुलाई बैठक, कर्मचारियों से मांगे वेतन-भत्तों पर सुझाव

    July 27, 2026

    इंडेन की नई सुविधा, अब चार घंटे में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Virat-Anushka का नया लग्जरी निवेश! अब मुंबई के वर्सोवा में खरीदा आलीशान फ्लैट

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?

    July 27, 2026

    संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.