Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल पटेल
    मध्यप्रदेश

    स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल पटेल

    By September 17, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल पटेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमारे घर से होती है। स्वच्छता की पहली पाठशाला हमारा घर ही होता है। इसलिए बच्चों को स्वच्छता के संस्कार देने की शुरूआत अपने घर से ही करना होगा। हम सबको महात्मा गांधी जी से सीख लेते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। राज्यपाल पटेल कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 और प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कारों पर केंद्रित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन प्रस्तुत की गई। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान पर केंद्रित मध्यप्रदेश की फिल्म का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा पर केन्द्र सरकार की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिला चिकित्सालयों में आरंभ हो रहे "प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों" पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्ले कार्ड भेंट किये गये। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों का सम्मान कर प्रोत्साहन राशि और स्वच्छता किट का वितरण किया। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण – 2023 में फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली भोपाल नगर निगम को 4 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। यह राशि भोपाल नगर निगम के 8116 सफाई मित्रों को 5 – 5 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा उपस्थित थे।

    राज्यपाल पटेल ने इंदौर शहर को स्वच्छता में लगातार 7 वर्ष तक सिरमौर बने रहने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इंदौर के सफाई कर्मचारियों की अथक और सतत् मेहनत की सराहना की। राज्यपालन ने स्वच्छता की आदत और स्वच्छता गतिविधियों में इंदौरवासियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

    जन औषधि केन्द्र गरीबों के लिए प्रधानमंत्री की विशिष्ट पहल

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि जन औषधि केन्द्र गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशिष्ट पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्यपाल पटेल ने कहा कि न्यूनतम दाम और गुणवत्तापूर्ण दवाईयों के कारण औषधि केन्द्र गरीबों के आर्थिक हित में हैं। राज्यपाल पटेल ने सभी से अपील की कि अपने आस-पास के गरीब और जरूरतमंदों को जन औषधि केन्द्र में मिलने वाली जेनेरिक, किफायती दवाईयों और आर्थिक बचत के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं। उन्होंने चिकित्सकों से भी कहा कि मरीजों के इलाज के समय उन्हें प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों की सुविधा और लाभ के बारे में भी जरूर जानकारी दें।

    प्रदेश के 50 चिकित्सालयों में आरंभ हो रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जन-जन के जीवन को आसान बनाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना ही प्रधानमंत्री मोदी को दी जाने वाली सबसे बड़ी और यादगार भेंट है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस पर प्रदेश के सभी 50 चिकित्सालयों में आरंभ हो रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहा है गृह प्रवेश, प्रदेश के आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। सफाई मित्रों के कल्याण के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आम आदमी के लिए किए जा रहे हैं यह कार्य ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस की भेंट है।

    कचरा-मुक्त शहर स्टार प्रमाणीकरण होगा सफाई मित्रों को राशि प्रदान करने का आधार

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई मित्रों को उनके योगदान के प्रोत्साहन स्वरूप नगरीय निकायों को राशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नगरीय निकायों को कचरा-मुक्त शहर-स्टार प्रमाणीकरण के आधार पर सफाई मित्रों को राशि प्रदान की जाएगी। नगरीय निकायों को रैंकिंग में जितने स्टार प्राप्त होंगे, उसमें कार्यरत सभी सफाई मित्रों को उतने हजार की राशि दी जाएगी, अर्थात्‍एक स्टार प्राप्त नगरीय निकाय के सभी सफाई मित्रों को एक-एक हजार रूपए राशि प्रदान की जाएगी, नगरीय निकाय सात स्टार तक की रैकिंग प्राप्त कर सकते हैं।

    आवासहीनों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री मोदी जैसे दूरदर्शी व्यक्तित्व के लिए ही संभव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर प्रदेश के 1 लाख 31 हजार परिवार पीएम आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों में प्रवेश कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 36 लाख 24 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के माध्यम से 8 लाख 5 हजार से अधिक भाई बहन लाभान्वित हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवासहीन परिवारों को बिना शुल्क के स्वयं का आवास उपलब्ध कराने की कल्पना करना और उसे साकार कर दिखाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी और विराट व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति के लिए ही संभव है। प्रधानमंत्री मोदी चार करोड़ से अधिक व्यक्तियों को स्वयं के आवास से लाभान्वित कर चुके हैं और उनका संकल्प तीन करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराने का है।

    "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" है स्वच्छता ही सेवा अभियान का आधार

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 17 सितम्बर का दिन विशेष महत्व है। विश्वकर्मा जयंती होने के साथ प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्म-दिवस भी है। उनके जन्म-दिवस से ही "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" के विचार पर केन्द्रित स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ हो रहा है। भारतीय धर्मशास्त्रों में उल्लेखित शीतला माता, स्वच्छता की ही देवी हैं। भारतीय ज्ञान परम्परा में धर्म के माध्यम से बेहतर व्यवहार के संस्कार देने की परिपाटी रही है। भारतीय उपचार पद्धति ने ही चेचक और अन्य जटिल बीमारियों के इलाज के सूत्र प्रदान किए हैं।

    प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में 300 से अधिक उपलब्ध कराई जा रही हैं नि:शुल्क दवाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किफायती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए आरंभ किए गए जन औषधि केन्द्रों से आम आदमी को बहुत राहत मिली है। प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में 300 से अधिक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर ही आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है और अब इस सुविधा का विस्तार सभी वरिष्ठजन के लिए भी किया जा रहा है।

    जन-सामान्य को स्वस्थ रखने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान, हम सभी उनके आभारी हैं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-सामान्य को स्वस्थ रखने और लोगों को बीमारियों से बचाने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है, हम सभी उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली उपलब्धियां में सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सफाई मित्रों के कार्य की महत्ता अतुलनीय है। कोविड काल में भी सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप भोपाल को देश की स्वच्छतम राजधानी और इंदौर को 7 बार देश के स्वच्छतम नगर का अवार्ड प्राप्त हुआ।

    सफाई मित्र हुए सम्मानित

    राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। इसमें भोपाल नगर निगम के सफाई मित्र सर्वआकाश वाल्मिकी, जीवन लाल, धर्म सिंह, राजेश दामले और सुरश्मि को तथा ग्रामीण क्षेत्र की दीप माला, प्रीति और सर्वनिखलेश, अमित कुमार व धर्मेन्द्र वाल्मिकी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की।

    इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    Dehradun: निशानेबाज जसपाल राणा की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी, दी श्रद्धांजलि

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.