Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार! RSS की भी सहमति के बाद मंथन तेज…
    देश

    जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार! RSS की भी सहमति के बाद मंथन तेज…

    By September 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार! RSS की भी सहमति के बाद मंथन तेज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार देश का ऐसा पहला राज्य था, जहां जातिगत जनगणना कराई गई और फिर उसके आधार पर ही आरक्षण की सीमा को भी बढ़ा दिया गया।

    यह काम नीतीश कुमार की सरकार ने कराया था और अब वह भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। केंद्र सरकार भी उनके सहयोग से चल रही है और राज्य में भी भाजपा और जेडीयू साथ हैं।

    कई बार जेडीयू की ओर से जातिगत जनगणना की मांग की जाती रही है। इसके अलावा चिराग पासवान ने भी पिछले दिनों ही डिमांड की थी। कांग्रेस, सपा, आरजेडी समेत देश के तमाम बड़े राजनीतिक दल यह मांग लगातार उठा रहे हैं।

    अब खबर है कि मोदी सरकार भी इस विकल्प पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि जनगणना के लिए काम शुरू हो चुका है और जल्दी ही इसकी प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान होगा।

    अभी सरकार इस बात को लेकर भी मानसिक रूप से तैयार है कि यदि जरूरी होगा तो जाति का कॉलम भी जनगणना के फॉर्म में दर्ज किया जाएगा।

    इस संबंध में भी जल्दी ही फैसला भी हो सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व और मोदी सरकार का बदला हुआ रुख आरएसएस के स्टैंड के चलते भी है।

    हाल ही में आरएसएस की केरल में हुई बैठक के बाद संगठन ने जाति जनगणना के सवाल पर सकारात्मक जवाब दिया था। आरएसएस का कहना था कि हम जाति जनगणना के खिलाफ नहीं है।

    यदि सामाजिक योजनाएं बनाने में इससे कुछ फायदा मिलता हो तो यह होना चाहिए। लेकिन इसके जरिए सामाजिक विद्वेष पैदा करने या अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

    माना जा रहा है कि इस तरह संघ के रवैये को देखने के बाद अब सरकार भी जाति जनगणना के पक्ष में जा सकती है। बता दें कि जनगणना 2021 में ही शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टालना पड़ा था। अब संसद में महिलाओं को मिले 33 फीसदी आरक्षण को लागू करने के लिए भी जनगणना के आंकड़े जरूरी हैं।

    The post जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार! RSS की भी सहमति के बाद मंथन तेज… appeared first on .

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026

    बिग बॉस 20 में बयान को लेकर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की टीम ने मांगी माफी

    September 15, 2026

    अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस

    September 15, 2026

    फाइनल मुकाबले में हिस्सा न होने के बावजूद मोहसिन नकवी बने भारत-पाकिस्तान विवाद का केंद्र

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.