Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव
    छत्तीसगढ़

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव

    By September 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कोरबा नगर निगम को विभाजित कर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद का गठन किया गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाते हुए कहा की इस पालिका में कोरबा नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को छोडकर राज्य सरकार द्वारा भाजपा समर्थकों का मनोनयन कर दिया गया है, जो पूरी तरह से अवैधानिक है। वार्डों का विकास कार्य पूर्णतः ठप्प हो गया है। नगर पालिका क्षेत्र के रहवासी बिजली, सडक, पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे है।
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इन समस्याओं की ओर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से नगर पालिका पर प्रदर्शन कर घेराव किया तथा वार्ड 63 मोंगरा के प्रभावित ग्रामो बांकी बस्ती, मड़वाढोढा, पुरैना, मोंगरा बस्ती, गंगानगर, अवधनगर के साथ सभी वार्डों में सडक मरम्मत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली मरम्मत जैसे मानवीय सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को पूरा करने की मांग की। इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने किया।
    पालिका कार्यालय का घेराव करने से पालिका की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो कार्यालय से बाहर आ उनकी समस्याओं को सुना, ज्ञापन लिया तथा बांकी खदान के पास से मड़वाढोढा तक जर्जर सडक मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू भी कराया। अन्य समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने भी आरोप लगाया है कि वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है।
    माकपा नेता ने कहा है कि माकपा हमेशा से राजनैतिक भेदभाव से ऊपर उठकर पिछड़े वार्डों के विकास के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की पक्षधर रही है। कोरबा नगर निगम में पार्टी के निर्वाचित पार्षदों ने इसके लिए संघर्ष किया है। बांकी पालिका के गठन के बाद भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी माकपा संघर्ष करेगी। घेराव प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जवाहर सिंह कंवर, देव कुंवर कंवर, नंदलाल कंवर, संजय यादव, अजीत, मोहपाल, दीपक साहू, जय कौशिक, दामोदर श्याम, रमेश दास, सुमेंद्र सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित थे।

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.