Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी का रोमांचक मुकाबला आज, डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पलड़ा भारी
    खेल

    भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी का रोमांचक मुकाबला आज, डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पलड़ा भारी

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी का रोमांचक मुकाबला आज, डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पलड़ा भारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले मुकाबले का समय आ गया है, जब भारत और पाकिस्तान की टीम आज एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को आखिरी राउंड रॉबिन मैच में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। चार मैचों में चार जीत दर्ज करके डिफेंडिंग चैंपियन भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट दोपहर 1:15 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दिन के अन्य मैचों में आज मलयेशिया का सामना कोरिया से और चीन की टक्कर जापान से होगी।

    भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन
    पेरिस ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलयेशिया को 8-1 जबकि कोरिया को 3-1 से हराया। दूसरी ओर, महान फॉरवर्ड ताहिर जमां के मार्गदर्शन में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने मलयेशिया और कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। जबकि उसने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 से हराया। मौजूदा फॉर्म की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। हांगझोउ एशियन गेम्स में पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। उससे पहले चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की थी। जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ढाका में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

    हरमनप्रीत सिंह का बयान
    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक का शानदार फॉर्म बरकरार रखा है और वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हरमनप्रीत ने कहा,‘मैं अपने जूनियर दिनों से पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलता आया हूं और हमारे बीच एक खास रिश्ता है। वे मेरे भाई जैसे हैं। हालांकि, मैदान पर हम उन्हें किसी अन्य विरोधी की तरह ही खेलेंगे और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे।’

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, कांटे की टक्कर तय

    May 4, 2026

    अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान, इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी

    May 4, 2026

    शाकिब अल हसन का बड़ा बयान, आरोपों पर दी सफाई बोले सबूत मिले तो कार्रवाई करें

    May 4, 2026

    मार्टा कोस्त्युक ने जीता मैड्रिड ओपन 2026, फाइनल में मीरा आंद्रिवा को हराया

    May 4, 2026

    GT की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत, PBKS को 4 विकेट से हराया

    May 4, 2026

    MIvs LSG: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने की जंग

    May 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    होर्मुज संकट के बीच मैक्रों का बड़ा बयान, यूरोप ने अमेरिका से अलग रणनीति अपनाने का संकेत दिया

    May 4, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस; सीएम धामी ने जताया शोक….

    May 4, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस; सीएम धामी ने जताया शोक….

    May 4, 2026

    Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा—जनता का विकास और सुशासन पर अटूट विश्वास…..

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.