Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पत्नी की हत्या; कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले पति ने थाने जाकर कबूल किया जुर्म
    मध्यप्रदेश

    पत्नी की हत्या; कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले पति ने थाने जाकर कबूल किया जुर्म

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी की हत्या; कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले पति ने थाने जाकर कबूल किया जुर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की शंकर कालोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला की उसके पति ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति खुद ही थाने पहुंचा और वहां मौजूद देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान से बोला कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

    आरोपी के दो बच्चे भी

    पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। करीब 40 वर्षीय दशरथ रजक शंकर कालोनी में पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। शुक्रवार को दशरथ ने अपनी पत्नी किरण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और थाने पहुंच गया और वारदात की जानकारी दी।

    आरोपित से पूछताछ के बाद खुलेगा राज

    पुलिस के मुताबिक अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। आरोपित से पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह पता चल सकती है। बताया जा रहा है कि 2003 में दशरथ और किरण की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे। घर पर पति-पत्नी अकेले थे।

    पड़ोसियों के मुताबिक, घर में से टीवी चलने की आवाज आ रही थी। आरोपित के हत्या करने के कबूलनामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस जब अंदर पहुंची तो दरवाजे के पास में ही महिला का शव पड़ा हुआ था।

    महिला दूसरों के घरों में काम करती थी

    उसके गले में हुए घाव से खून बहकर फर्श पर जमा हो गया था। पास में ही एक कुल्हाड़ी टिकी हुई थी, जिस पर खून लगा हुआ था। अनुमान है कि इसी कुल्हाड़ी से आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या की है। महिला दूसरों के घरों में काम करती थी, वहीं आरोपित के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और मायके से पैसे लाने के लिए भी दबाव बनाता था।

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.