Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»UPI Lite में जल्द मिलेगा Auto Top-Up फीचर, बैलेंस एड करने की टेंशन खत्म
    व्यापार

    UPI Lite में जल्द मिलेगा Auto Top-Up फीचर, बैलेंस एड करने की टेंशन खत्म

    By September 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UPI Lite में जल्द मिलेगा Auto Top-Up फीचर, बैलेंस एड करने की टेंशन खत्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज के समय में पेमेंट करने के लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पॉकेट में कैश नहीं है तब भी हम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी (UPI) के माध्यम से आसानी से यूपीआई कर सकते हैं। यूपीआई ने देश के बाहर यानी विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है। दुनिया के कई देशों में यूपीआई के जरिये भी पेमेंट किया जाता है।

    यूपीआई पेमेंट को आसान बनाने और सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए एनपीसीआई (NPCI) ने यूपीआई लाइट (UPI Lite) लॉन्च किया था। अब यूपीआई लाइट के लिए एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप-अप फीचर (Auto Top-Up Feature) एड-ऑन हो गया है। इसका मतलब है कि यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप-अप फीचर (UPI Lite Auto Top-Up Feature) आ गया है।

    क्या है Auto Top-Up Feature

    अगर कभी यूपीआई लाइट के वॉलेट में राशि खत्म हो जाती है तो ऑटो-टॉप अप के जरिये ऑटोमैटिकली बैलेंस एड ऑन हो जाता है। इसका मतलब है कि यूजर को बार-बार बैलेंस एड करना नहीं पड़ेगा। इसे ऐसे समझिए कि अगर यूपीआई यूजर ने 500 रुपये का टॉप-अप इनेबल किया है तो जैसे ही यूपीआई लाइट वॉलेट में बैलेंस खत्म होता है तो ऑटोमैटिक 500 रुपये जुड़ जाएगा।

    कब से शुरू होगा यह फीचर

    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने ऑटो-टॉप फीचर को लेकर सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के हिसाब से यूपीआई लाइट यूजर 31 अक्तूबर 2024 से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिये यूपीआई लाइट में सेलेक्टिड राशि ऑटोमैटिक अकाउंट में जुड़ जाता है।

    कितनी राशि कर सकते हैं एड-ऑन

    यूपीआई लाइट में बैलेंस रखने की सीमा 2,000 रुपये है। इसका मतलब है कि यूजर 2,000 रुपये ही ऑटो-टॉप कर सकते हैं। यूपीआई लाइट वॉलेट में 500 रुपये तक की पेमेंट के लिए यूपीआई पिन (UPI Pin) की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि, इससे ज्यादा राशि की पेमेंट करने के लिए यूजर को यूपीआई पिन देना होता है।

    Related Posts

    लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी ₹3000 और सोना ₹2000 तक हुआ सस्ता

    June 24, 2026

    शेयर बाजार में अचानक लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी; बैंकिंग स्टॉक्स बने रॉकेट

    June 24, 2026

    पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार सख्त, कंपनियों पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

    June 16, 2026

    कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, रुपया भी हुआ मजबूत

    June 16, 2026

    E100 Fuel क्या है? 100% इथेनॉल कैसे लेगा पेट्रोल की जगह, जानिए फायदे, चुनौतियां और पूरी सच्चाई

    June 16, 2026

    Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच……

    June 24, 2026

    रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.