Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»0 पर आउट श्रेयस अय्यर की दलीप ट्रॉफी में पहली पारी, सोशल मीडिया पर ट्रोल
    खेल

    0 पर आउट श्रेयस अय्यर की दलीप ट्रॉफी में पहली पारी, सोशल मीडिया पर ट्रोल

    By September 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    0 पर आउट श्रेयस अय्यर की दलीप ट्रॉफी में पहली पारी, सोशल मीडिया पर ट्रोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रेयस अय्यर के दिन बेहद खराब चल रहे हैं. पहले तो वो दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप हुए. इसके बाद उनका बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं हुआ और अब ये खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में भी बुरी तरह फेल हो गया. फेल भी इस तरह की उनका जमकर मजाक बन रहा है. श्रेयस अय्यर का मजाक बनने की वजह उनका 0 पर आउट नहीं है बल्कि उनका अंदाज है. दरअसल अय्यर जब पहली पारी में बैटिंग करने पहुंचे तो उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था. अय्यर को देख सभी हैरान रह गए और फिर उनके साथ अनर्थ हो गया. अय्यर 7वीं गेंद पर ही जीरो पर आउट हो गए.

    अय्यर के काले चश्मे पर मजाक
    श्रेयस अय्यर को खलील अहमद ने आउट किया. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने उन्हें आकिब खान के हाथों कैच आउट कराया. अय्यर के आउट होने के बाद उनका जमकर मजाक बना. फैंस ने उनके काले चश्मे को पहनकर बल्लेबाजी करना उतरना सही नहीं लगा. कुछ फैंस ने आरोप लगाया कि सूरज उस दिशा में था ही नहीं जिसके लिए चश्मा पहनना पड़ता. खैर फैंस तो ऐसे ही ट्रोल करते रहते हैं लेकिन श्रेयस अय्यर का इस तरह आउट होना उनके लिए कतई अच्छा नहीं है. अय्यर इंडिया सी के खिलाफ मैच में भी पहली पारी में 9 रन बनाकर आउट हुए थे. हालांकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला था लेकिन टीम इंडिया में वापसी के लिए अय्यर को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा.

    श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर
    श्रेयस अय्यर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी. विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. अय्यर ने अबतक 14 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतकों के दम पर 811 रन बनाए हैं. अब देखना ये है कि अय्यर कब लॉन्ग फॉर्मेट में वापसी करते हैं. टीम इंडिया को अभी न्यूजीलैंड के साथ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है और साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इन सीरीज के लिए वापसी करना अय्यर का लक्ष्य होगा.

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.