Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»आईपीएल में 2 बार चैंपियन रहे दिग्गज का नाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रेस में
    खेल

    आईपीएल में 2 बार चैंपियन रहे दिग्गज का नाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रेस में

    By September 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल में 2 बार चैंपियन रहे दिग्गज का नाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रेस में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Kolkata Knight Riders (KKR) ने इस साल लंबे समय बाद IPL का खिताब जीता. उसने 10 साल के सूखे को समाप्त करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस सीजन से पहले KKR ने पिछली बार 2014 में IPL ट्रॉफी जीती थी, तब गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल टीम के मेंटर के रूप में जोड़ा और गंभीर ने फिर से कमाल करते हुए उसे खिताब जीता दिया. गौतम गंभीर इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे. उन्होंने 2 बार फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में पहुंचाने में मदद की थी. उसके बाद वह कोलकाता से जुड़े और टाइटल जीता. अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं.  इतना ही नहीं, वह KKR के सहायक स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर और रयान टेन डोएशेट को भी अपने साथ भारत के सहायक कोच के रूप में ले गए.

    कोलकाता ने पहले गंभीर के रिप्लेसमेंट को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित की सहायता कर सकें. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी अपने दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस को बतौर मेंटर नियुक्त करना चाहती है. जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि कैलिस पहले भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 2015 में मुख्य कोच और उसी साल बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम किया था.

    रेस में थे ये दो दिग्गज
    कैलिस ने 2012 और 2014 में KKR के खिताबी जीत के दौरान गंभीर के नेतृत्व में खेला था. रिपोर्टों में पहले दावा किया गया था कि कोलकाता की टीम इस भूमिका के लिए रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा को भी नियुक्त करना चाहती थी. पोंटिंग ने इस साल के शुरू में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में अपना पद छोड़ दिया था. दूसरी ओर, संगकारा वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट डायरेक्टर हैं.

    राहुल द्रविड़ बने हैं राजस्थान रॉयल्स के कोच
    संगकारा के राजस्थान रॉयल्स में बने रहने की संभावना है, क्योंकि राहुल द्रविड़ कुछ दिनों पहले मुख्य कोच के रूप में फ्रेंचाइजी में शामिल हुए हैं.  द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ भी बहुत अच्छे संबंध हैं, जो U-19 के माध्यम से आए थे. द्रविड़ ने रॉयल्स का प्रतिनिधित्व एक खिलाड़ी के रूप में भी किया था. वह 2012 और 2013 में फ्रैंचाइजी के कप्तान थे. 2014 और 2015 सीजन में टीम निदेशक और मेंटर के रूप में काम किया था.

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.