Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश ने युवक को गोली मारी
    मध्यप्रदेश

    हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश ने युवक को गोली मारी

    By September 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश ने युवक को गोली मारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी में बदमाशो के हौसंले लगातार बढ़ते जा रहे है। इन दिनो त्यौहार को लेकर शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये जाने के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच अशोका गार्डन इलाके में झांकी देखने जा रहे एक्टिवा युवक को हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश ने सरेराह कट्टे से गोली मार दी और भाग गया। गोली युवक के पेट में लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू अशोक गार्डन में रहने वाला 24 वर्षीय रौनक सिंह पुत्र शिवचरण (24) शनिवार रात करीब 1 बजे अपने दोस्त शुभम उर्फ बाबू तेंदुलकर एक्टिवा से सुंदर नगर में गणेश जी की झांकी देखने जा रहा था। गाड़ी शुभम चला रहा था, वहीं रौनक पीछे बैठा था। जैसे ही वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तभी उनकी गाड़ी को पीछे से ओवर टेक करते हुए बदमाश यश अग्रवाल आया और उनकी गाड़ी सामने अपनी गाड़ी लगा दी। इससे पहले दोने कुछ समझ पाते यश ने अपने पास रखे कट्टे को शुभम की और तानकर फायर कर दिया और फरार हो गया। पेट में गोली लगने शुभम के खून बहने लगा, दोस्त रौनक उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम के दोस्त रौनक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार हमले का कारण पुरानी रंजिश सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है, कि घायल शुभम के बयान देने की स्थिति में आने के बाद ही हमले का सही कारण सामने आ सकेगा। थाना पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाले आरोपी यश अग्रवाल ने साल 2023 में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से यश फरार चल रहा है। काफी प्रयासो के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर भी इनाम घोषित किया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश के साथ ही मामले में आगे की जांच कर रही है।

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 2, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बांग्लादेश सीमा पर नई सैन्य छावनी की तैयारी, भारत-म्यांमार इलाके में बढ़ी हलचल

    August 2, 2026

    अमेरिका के आयडहो में बर्गर रेस्तरां पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका

    August 2, 2026

    पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

    August 2, 2026

    अवैध प्रवासियों से परेशान स्पेन ने मोरक्को सीमा पर 500 मीटर बैरियर बनाया

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.