Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी
    मध्यप्रदेश

    राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी

    By September 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा दिए गए निर्देश पर विभागीय अफसरों द्वारा अवैध गैस रिफलिंग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी तारतम्य में खाद्य विभाग भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के अशोका गार्डन में स्थित ऋषि इंटरप्राइजेज पर दबिश देकर 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर लिये हैं। इनमें से 8 सिलेण्डर भरे हुए थे। इसके अलावा 19 किलो का एक कॉमर्शियल सिलेण्डर साथ ही 5 किलो अमानक स्तर के 28 खाली, 8 किलो अमानक स्तर के 6 खाली, एक आंशिक भरा गैस सिलेण्डर भी बरामद किये गये हैं। खाद्य विभाग की टीम जब ऋषि इंटरप्राइजेज पहुंची तो वहां अवैध गैस रिफलिंग का सामान भी बरामद हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को कलेक्टर भोपाल के न्यायालय में भेज दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री मीना मालाकार ने बताया कि खाद्य विभाग को ऋषि इंटरप्राइजेज द्वारा अवैध गैस रिफलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि ऋषि इंटरप्राइजेज पर खाद्य विभाग द्वारा पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और 100 से ज्यादा सिलेण्डर जब्त किये जा चुके हैं। गौरतलब है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गत दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश दिये थे कि जिलों में अवैध ढंग से घरेलू गैस की रिफलिंग करने का धंधा चलाने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाये तथा लगातार विभाग की ओर से ऐसे दुकानों के खिलाफ छापामार कार्रवाई जारी रखी जाए।
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने व्यापारियों से कहा है कि थोड़े से मुनाफे के लालच में अवैध गैस रिफलिंग का कार्य कर स्वयं और लोगों की जान खतरे में नहीं डाले। अवैध गैस रिफलिंग के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो जाता है। इससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है। श्री राजपूत ने कहा कि विभागीय अमले द्वारा अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के साथ ही नागरिकों को भी सर्तकता बरतते हुये अवैध रिफलिंग कराने से बचने की जरूरत है।

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 2, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

    August 2, 2026

    अवैध प्रवासियों से परेशान स्पेन ने मोरक्को सीमा पर 500 मीटर बैरियर बनाया

    August 2, 2026

    पंजाब कांग्रेस की बैठक में चन्नी समर्थकों के नारे, मंच से नाराजगी

    August 2, 2026

    जम्मू-कश्मीर में 9800 करोड़ की दो सुरंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.