Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»IAS अमित कटारिया, पांच साल बाद फिर लौटे छत्‍तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    IAS अमित कटारिया, पांच साल बाद फिर लौटे छत्‍तीसगढ़

    By September 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IAS अमित कटारिया, पांच साल बाद फिर लौटे छत्‍तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     भारत में ज्यादातर लोगों का प्रयास होता है कि वो एग्जाम क्लियर कर इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन में आ जाएं. कई लोग कई सालों तक प्रयास कर सिविल सर्विसेस की परीक्षा क्लियर करने की कोशिश में लगे रहते हैं. जो ज्यादा मेहनत करते हैं, वो जॉब पा लेते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि ये जॉब सिर्फ सिक्युरिटी पर्पस से की जाती है. लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जो इन जॉब्स का मोटिव यानी देश सेवा के लिए आते हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं अमित कटारिया.

    आईएएस अफसर अमित कटारिया सेंट्रल डेपुटेशन से लौट आए हैं. उन्होंने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में मंत्रालय ज्वाइन किया. अमित कटारिया की पहचान एक दबंग अफसर के तौर पर होती है. वो काम के बीच किसी तरह का इंटरफेयरेंस बर्दाश्त नहीं करते. जहां भी सरकार को प्रशासन संभालने में परेशानी होती है, वहां अमित कटारिया को पोस्ट कर दिया जाता है. देश सेवा के जज्बे से भरे अमित कटारिया अपनी सैलरी की वजह से चर्चा में रहते हैं.

    लेते हैं मात्र एक रुपए
    आईएएस अफसर अमित कटारिया को उनके पोस्ट के आधार पर 56 हजार बेसिक पे मिलता है. इसके साथ ही उन्हें कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं. साल 2021 के रिकॉर्ड के मुताबिक़, अमित कटारिया की मंथली सैलरी एक लाख 47 हजार रुपए है. लेकिन अमित कटारिया सैलरी के तौर पर सिर्फ एक रुपए लेते हैं. जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो देश सेवा के लिए अफसर बने हैं. अगर उनकी वजह से देश का हित होता हो, तो यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है.

    ऐसे चलाते हैं परिवार
    एक रुपए सैलरी लेने के बावजूद अमित कटारिया देश के सबसे अमीर आईएएस अफसर है. सवाल ये है कि इतनी महंगाई में एक रुपए में उनका घर कैसे चलता है? दरअसल, उनका गुड़गांव में फैमिली बिजनेस है. इसके अलावा उनकी वाइफ पायलट हैं. इन दो सोर्स ऑफ़ इनकम के बदौलत अमित कटारिया देश के सबसे अमीर आईएएस अफसर हैं.

    पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आए थे IAS अमित कटारिया

    अमित कटारिया 2016 में तब सुर्खियों में आए थे जब बस्‍तर में वो कलेक्‍टर पद पर थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बस्तर का दौरा करने आए, तब आईएएस अमित कटारिया ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान काला चश्‍मा पहन रखा था, जो कि सरकारी प्रोटोकॉल के खिलाफ था। इस घटना को लेकर विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
    कौन है आईएएस अमित कटारिया

    आईएएस अमित कटारिया अपनी ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहले से ही काफी चर्चित रहे हैं। 2004 बैच के इस अधिकारी को एक कुशल प्रशासनिक अफसर माना जाता है। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और गरियाबंद जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जहां भी सरकार ने उनकी आवश्यकता महसूस की, उन्होंने वहां अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।
    सत्ताधारी दल के नेताओं से अनबन से भी सुर्खियों में रहे

    अमित कटारिया की सत्ताधारी दल के नेताओं से अनबन भी चर्चा का विषय रही है। वर्ष 2011 में जब वे रायगढ़ में कलेक्टर थे, तो उनका भाजपा नेता रोशनलाल अग्रवाल के साथ विवाद हुआ था। रोशनलाल अग्रवाल वर्तमान में विधायक हैं। इसके अलावा, रायपुर नगर निगम कमिश्नर के पद पर रहते हुए कटारिया की तत्कालीन महापौर सुनील सोनी से भी बहस हो गई थी।
    आईआईटी दिल्ली से की बी-टेक की पढ़ाई

    कटारिया ने अपनी शिक्षा आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक की है। पढ़ाई के दौरान उन्हें कई प्रमुख कंपनियों से बड़े पैकेज पर नौकरी के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक सेवा को चुना। अमित कटारिया के परिवार का दिल्ली और उसके आसपास रियल एस्टेट का व्यवसाय है, और उनकी पत्नी एक पेशेवर पायलट हैं।नौकरी के शुरुआती दौर में आईएएस कटारिया केवल एक रुपए तनख्वाह लेते थे।
    इन IAS अधिकारियों की भी होगी वापसी

    आईएएस रजत कुमार भी गुरुवार को अपनी ज्वाइनिंग करेंगे, जबकि आईएएस डॉ. रोहित यादव भी जल्द ही लौटने वाले हैं। इन अधिकारियों की वापसी से राज्य प्रशासन में सचिव स्तर की महत्वपूर्ण पदों पर रिक्तियां पूरी हो जाएंगी।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन…..

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 24, 2026

    एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

    June 24, 2026

    असामान्य वर्षा की आशंका के दृष्टिगत प्रदेशव्यापी तैयारी तेज, पूरी तरह सतर्क रहें सभी विभाग: मुख्यमंत्री

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी शुभकामनाएं

    June 24, 2026

    योगी सरकार का ‘संभव 6.0’ अभियान शुरू, गर्भावस्था से लेकर बाल्यावस्था तक कुपोषण से मिलेगी मुक्ति

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग

    June 24, 2026

    EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की

    June 24, 2026

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन…..

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.