Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ की सहायता, त्रिपुरा और केरल के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ की सहायता, त्रिपुरा और केरल के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ की सहायता, त्रिपुरा और केरल के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है। त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा की वजह से बढ़े पैमाने में जन-धन की हानि हुई है। प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

    सीएम विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य को 15-15 करोड़ रुपए आपदा राहत के रूप में देने की घोषणा की है। इस राशि को आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर सीएम साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें मिली है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

    मुश्किल हालात में छत्तीसगढ़ सरकार साथ है

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं. छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है.

    गुजरात समेत केरल-त्रिपुरा की हालत चिंताजनक

    जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर से लेकर दक्षिण तक इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है. नदियां उफान पर हैं. गुजरात के साथ-साथ त्रिपुरा और केरल में भी रिकार्ड तोड़ बारिश हो रही है. दर्जनों गांव भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हैं. धलाई जिले का डंबूर बांध ओवरफ्लो हो चुका है. राज्य में आई आपदा का आकलन किया जा रहा है. त्रिपुरा में करीब 1.27 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं और 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

    वहीं केरल समेत देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जल्द थमता नहीं दिख रहा है.

    """ विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है।
    संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए की राशि आपदा राहत के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया है।"""
        मेरी संवेदनाएं…
        — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 29, 2024

    Related Posts

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

    August 3, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

    August 3, 2026

    ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    August 3, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

    August 3, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

    August 3, 2026

    ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान को ट्रंप का बड़ा झटका! अमेरिका-ईरान वार्ता से मुनीर और शहबाज को रखा बाहर

    August 4, 2026

    10 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, UP समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

    August 4, 2026

    सावन में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट

    August 4, 2026

    बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.