Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल…
    देश

    ‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल…

    By August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले आ रहे हैं।

    ताजा मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का है।

    एक घोटालेबाज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की तस्वीर लगाकर एक व्यक्ति से पैसे ऐंठने की कोशिश की।

    वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के मुताबिक, खुद को CJI चंद्रचूड़ बताने वाले घोटालेबाज ने एक व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर मैसेज कि उसे केवल 500 रुपये चाहिए। घोटालेबाज ने ये भी कहा कि वह कोर्ट पहुंचकर पैसे वापस कर देगा।

    न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर घोटालेबाज ने लिखा, “हैल्लो, मैं सीजेआई हूं और कॉलेजियम में हमारी एक जरूरी मीटिंग है और मैं कॉनॉट प्लेस में फंस गया हूं। क्या आप मुझे कैब के लिए 500 रुपये भेज सकते हैं? मैं कोर्ट पहुंचकर पैसे लौटा दूंगा।”

    घोटालेबाज ने इसे असली दिखाने के लिए एक और संदेश भेजा। साइन-ऑफ में लिखा है, “आईपैड से भेजा गया।” (Sent from iPad) धोखाधड़ी वाले इस मैसेज का संज्ञान लेते हुए, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने CJI चंद्रचूड़ के निर्देश पर 27 अगस्त को साइबर अपराध सेल में शिकायत दर्ज की है।

    Supreme Court of India on instructions of CJI DY Chandrachud registers a cyber crime complaint in the case where a scammer impersonated CJI Chandrachud, and asked for ₹500 for a cab #SupremeCourt pic.twitter.com/ZsG89bM4bj

    — Debayan Roy (@DebayonRoy) August 27, 2024

    ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें

    अनजान लिंक पर क्लिक न करें: WhatsApp पर आने वाले अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ये लिंक आपके डिवाइस में वायरस या मालवेयर डाल सकते हैं।

    व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति या असत्यापित सोर्स से आए मैसेजेस पर अपने बैंक अकाउंट, OTP, पासवर्ड, या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

    वेरीफाई करें: किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले मैसेज की सत्यता की जांच करें। धोखेबाज लोग अक्सर प्रामाणिक ब्रांड्स या व्यक्तियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं। जैसे उन्होंने इस मामल में सीजेआई चंद्रचूड़ के नाम का इस्तेमाल किया है।

    धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें: अगर आपको कोई संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त होता है, तो तुरंत इसे WhatsApp पर रिपोर्ट करें। इससे भविष्य में दूसरों को भी बचाया जा सकता है।

    ध्यान से पढ़ें और समझें: किसी भी ऑफर या प्रलोभन वाले संदेश को ध्यान से पढ़ें और समझें। अगर कुछ भी बहुत अच्छा लगता है, तो वह संभवतः एक धोखा हो सकता है।

    अज्ञात कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करें: अगर कोई अज्ञात नंबर से लगातार परेशान कर रहा है, तो उसे ब्लॉक कर दें और WhatsApp पर रिपोर्ट करें।

    The post ‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.