Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»शिखर धवन ने दी संन्यास की घोषणा, आंखों में आंसू और यादों का समंदर
    खेल

    शिखर धवन ने दी संन्यास की घोषणा, आंखों में आंसू और यादों का समंदर

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिखर धवन ने दी संन्यास की घोषणा, आंखों में आंसू और यादों का समंदर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। धवन ने कहा कि उन्होंने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से सभी तीन प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वह एक संतुष्ट व्यक्ति के रूप में संन्यास ले रहे हैं। वीडियो शेयर कर अपनी रिटायरमेंट स्पीच में धवन ने दिल की बात कही। इस दौरान 'गब्बर' भावुक भी नजर आए।

    मैं क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूँ
    धवन ने वीडियो में कहा, 'मेरे मन में हमेशा एक लक्ष्य था कि भारत के लिए खेलना और मैंने बहुत से लोगों की बदौलत इसे हासिल किया। सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा और मदन शर्मा, उनके मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट सीखा। फिर मेरी पूरी टीम, जिसके साथ मैंने सालों तक खेला। सभी का प्यार और समर्थन मिला। जैसा कि कहा जाता है कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए आपको पन्ने पलटने पड़ते हैं। इसलिए, मैं भी ऐसा कर रहा हूं, मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और अब जब मैं अपनी क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं, तो मुझे संतुष्टि है कि मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ खेला। मैं वास्तव में मुझे यह अवसर देने के लिए BCCI और DDCA और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं अपने आप से बस यही कहता हूं कि इस बात से दुखी मत होना कि तुम दोबारा अपने देश के लिए नहीं खेलोगे, बल्कि हमेशा खुश रहो कि तुम अपने देश के लिए खेले और यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कि मैंने खेला।''

    शिखर धवन इंटरनेशनल करियर
    शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 एकदिवसीय और 68 टी-20 मैच खेले, उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 44.11 की औसत से 6,793 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए, उन्होंने 68 T20I भी खेले और 27.92 के औसत और 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए और 11 अर्धशतक ठोके। 34 टेस्ट मैच में धवन ने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए, जिसमें सात शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। माना जा रहा है कि इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास के बावजूद वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे।

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.