Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»नागिन शॉट का जलवा: राशिद खान ने 26 गेंदों में ठोके 53 रन
    खेल

    नागिन शॉट का जलवा: राशिद खान ने 26 गेंदों में ठोके 53 रन

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नागिन शॉट का जलवा: राशिद खान ने 26 गेंदों में ठोके 53 रन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान दुनिया के नंबर वन लेग स्पिनर होने के साथ-साथ जबरदस्त पावर हिटर भी हैं। लोअर ऑर्डर में आकर वह इतने बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं कि अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी शर्मा जाए। आईपीएल में हमने कई बार उनका ये रौद्र रूप देखा है। अब राशिद अफगानिस्तान में खेली जा रही शपगीजा क्रिकेट लीग में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। द स्पीन घर टाइगर्स की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 53 रन ठोकते हुए टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक बना दिया हालांकि इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    पहले शानदार गेंदबाजी
    काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में बीती रात खेले गए टूर्नामेंट के 16वें मैच में द स्पीन घर टाइगर्स और एमो शार्क्स की टक्कर थी। मैच में एमो शार्क्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 166 रन बनाए। ओपनर जुबैद अकबरी ने 45 गेंद में तूफानी 82 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में तीन ओवर फेंकते हुए 20 रन देकर एक विकेट लेने वाले राशिद खान की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही।

    नो लुक सिक्स फिर स्नेक शॉट
    167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 रन पर टाइगर्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 2.4 ओवर में टीम की इस दुर्गति के बाद कप्तान राशिद ने मोर्चा संभाला, उन्होंने इकराम अली खिल के साथ 73 रन की साझेदारी करके टाइगर्स को मुकाबले में वापस ला दिया। राशिद खान ने 26 गेंदों पर 53 रन की अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। इसमें ट्रेंडी 'नो-लुक' सिक्स, सिग्नेचर 'नागिन शॉट' शामिल है।

    तेज गति से रन बनाने के चक्कर में नौवें ओवर में मोहम्मद गुल अलीजई का शिकार हो गए। बाद में बारिश के चलते द स्पीन घर टाइगर्स को 139 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में राशिद की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई और डीएलएस पद्धति के हिसाब से 26 रन से हार गई।

    Related Posts

    पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा

    June 24, 2026

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026

    टीम इंडिया में इस धुरंधर की एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मचाएगा धमाल; चोटिल नीतीश रेड्डी बाहर

    June 24, 2026

    हॉकी प्रो लीग में भारत ने फिर दी पाकिस्तान को मात, हरमनप्रीत ब्रिगेड की रोमांचक जीत

    June 24, 2026

    हॉकी प्रो लीग में भारत ने फिर दी पाकिस्तान को मात, हरमनप्रीत ब्रिगेड की रोमांचक जीत

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच……

    June 24, 2026

    रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.