Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍पीकर रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत
    छत्तीसगढ़

    कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍पीकर रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत

    By August 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍पीकर रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     सावन माह में भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सावन के अंतिम रविवार को पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने कहा, भगवान शिव का पावन महीना सावन चल रहा है। ऐसे अवसर पर कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्‍या भक्‍त महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे और छत्‍तीसगढ़ की खुशीहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था।

    यात्रा में उज्जैन के अघोरी नर्तकों की टोलियां, संबलपुर के कलाकार बाहुबलि कटप्पा की वेशभूषा, पंथी नृत्य, आदिवासी, राउत नाचा की टोलियां नजर आई। हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से सुबह 9 बजे कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। गुढ़ियारी से रामनगर, समता कालोनी, आमापारा, लाखेनगर, सुंदर नगर होते हुए कांवड़िये महादेवघाट पहुंचकर हटकेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ, पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

    राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    Related Posts

    शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026

    बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम….

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..

    June 25, 2026

    सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

    June 25, 2026

    सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    June 25, 2026

    खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026

    बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम….

    June 25, 2026

    मॉनसून में तालाब नहीं बनेंगी सड़कें! नितिन गडकरी ने दिए सख्त निर्देश, जानिए क्या कहा

    June 25, 2026

    अतीक से अदावत, सपा से बगावत और अब BJP की लिस्ट में शामिल हुईं पूजा पाल

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.