Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मौसम विभाग ने झारखंड के प्रभावित जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, पहाड़ों पर हुआ बुरा हाल
    राज्य

    मौसम विभाग ने झारखंड के प्रभावित जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, पहाड़ों पर हुआ बुरा हाल

    By August 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौसम विभाग ने झारखंड के प्रभावित जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, पहाड़ों पर हुआ बुरा हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में आज सुबह 11 बजे से 3 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश ने पहाड़ों पर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    झारखंड में भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 3 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जमशेदपुर ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक बारिश दर्ज की है। इस दौरान खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। कई जगह भारी बारिश से घर में पानी घुस गया है जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

    इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जमशेदपुर, गढ़वा और गुमला में भारी बारिश हो सकती है। लोगों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। झारखंड में चक्रवात बनने की संभावना भी बढ़ गई है।

    स्वर्णरेखा-खरकई खतरे के निशान के करीब

    स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर जोन के करीब है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। वहीं, नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखीं जा रही है। दिनभर में दो बार रिपोर्ट जारी की जा रही है।

    बारिश के कारण पहाड़ों पर बुरा हाल

    बारिश के कारण लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी-ग्रामीण पथ में बिड़नी के समीप पुलिया ध्वस्त हो गया। जिससे कई गांवों का सीधा संपर्क पेशरार प्रखंड से कट गया है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। यह पुलिया मध्य विद्यालय बिड़नी से आगे के रास्ते पर है। इस पुलिया के ध्वस्त होने से पुंदाग, बिड़नी, हेंदेहास, हतवल, हुसरु, रोरद, पेशरार आदि का सीधा संपर्क कट गया गया है। पुलिया के ध्वस्त होने से सबसे अधिक परेशानी मध्य विद्यालय बिड़नी के शिक्षकों, विद्यार्थियों, किसानों और ग्रामीणों को हो रही है। काफी तेज बारिश के कारण अचानक से पुलिया ध्वस्त हो गया। इस पुलिया का निर्माण लगभग पांच साल पहले ही कराया गया था। पुलिया के ध्वस्त होने से कई गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पेशरार के सुदूरवर्ती गांव के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आने का यह महत्वपूर्ण पथ है।

    Related Posts

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    August 12, 2026

    जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

    August 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    August 12, 2026

    OpenAI के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, 13 गिरफ्तार; अमेरिका-यूरोप में क्यों बढ़ रहा AI का विरोध?

    August 12, 2026

    Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं; जानें क्या बदलेगा

    August 12, 2026

    ईरान के डर से बदला ट्रंप का विमान? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तुर्की से लौटने की पूरी कहानी

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.