Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चैनपुर में उल्टी-दस्त की खबर लगते ही कलेक्टर पहुंचे
    छत्तीसगढ़

    चैनपुर में उल्टी-दस्त की खबर लगते ही कलेक्टर पहुंचे

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैनपुर में उल्टी-दस्त की खबर लगते ही कलेक्टर पहुंचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : सरगुजा जिला कलेक्टर विलास भोसकर ने बुधवार को उदयपुर के चैनपुर ग्राम का औचक दौरा किया। चैनपुर में 10 से ज्यादा व्यक्ति उल्टी दस्त से पीड़ित पाए गए हैं जिस पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया है और लोगों की जांच कर परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार दवाईयां दी जा रही हैं। चैनपुर में अब तक 15 मरीज मिले हैं, जिनमें से 03 मरीज जिला चिकित्सालय, 05 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर और 07 मरीज घर पर ही दवाईयां लेकर रिकवर कर रहे हैं। अब तक उल्टी एवं दस्त का कारण पूर्णतः स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि मरीजों द्वारा ताजा भोजन खाने एवं बोरवेल के पानी का उपयोग करने की जानकारी दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की टीम द्वारा 32 सार्वजनिक और निजी हैंडपंप स्रोतों के सैंपल लिए गए। जिसकी टेस्टिंग की जा रही है।

    मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त 2024 को उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम चैनपुर में मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर तत्काल विकासखण्ड रैपिड रिस्पॉन्स दल को सक्रिय किया गया जिसमें सहायक चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम एवं मितानिन समन्वयक शामिल हैं। पीड़ित पाए गए मरीजों का उपचार जारी है। सभी मरीज अलग-अलग घरों से हैं।

    गांव में निःशुल्क हेल्थ कैंप जारी है और लोगों को स्वच्छता तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उपायों की जानकारी दी जा रही है। हेल्थ टीम द्वारा घर-घर जाकर के सदस्यों की जानकारी ली जा रही है और पेट दर्द एवं कमजोरी की शिकायत होने पर दवाईयां भी दी जा रही है।

    औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चैनपुर स्थित आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया जहां आंगनबाड़ी में बच्चों को अनुपस्थित देख नाराजगी जाहिर की ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को हटाए जाने की कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चैनपुर के निरीक्षण पर शिक्षक के बिना कारण के अनुपस्थित रहने पर तत्काल निलंबित किए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन….

    August 11, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा की….

    August 11, 2026

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत….

    August 11, 2026

    सिकल सेल रोग एवं बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों और परिवारों को मिला सहयोग, परामर्श एवं नई उम्मीद

    August 11, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल, नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली…..

    August 11, 2026

    देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल….

    August 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन….

    August 11, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा की….

    August 11, 2026

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत….

    August 11, 2026

    तेल-गैस की सप्लाई पर भारत का बड़ा दांव, 50 से ज्यादा देशों से मंगाया जा रहा कच्चा माल

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.