Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक
    राज्य

    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । अगस्त के महीने में त्योहारों के कारण सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों की भरमार लग गई है। वहीं, दिल्ली के सरकारी और निजी बैंक के कर्मचारियों को भी छुट्टियों की सौगात मिल गई है। हालांकि बैंक बंद होने से आम लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए यह जानना जरूरी होता है कि बैंक किस दिन बंद हैं ताकि वे अपना काम समय रहते करवा लें। अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस के अलावा राखी और जन्माष्टमी का त्योहार है। हालांकि राखी के त्योहार पर बैंक की छुट्टी नहीं होती लेकिन स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के दिन बैंक बंद रहेगा। बैंक में दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है तो ऐसे में अगस्त में बैंककर्मियों को आठ छुट्टियां मिली हैं। जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 26 अगस्त को है तो दिल्ली के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं, 24 अगस्त को चौथा शनिवार है तो उस दिन भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक कर्मियों के लिए 24 से 26 के बीच लगातार अवकाश रहेगा। वहीं 10 अगस्त को दूसरा शनिवार होने के कारण भी छुट्टी थी। 15 अगस्त के दिन लालकिला पर तिरंगा फहराया जाता है। जिस वजह से राजधानी दिल्ली में जश्न का माहौल रहता है। वहीं, आम दिल्लीवासी भी मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस के जश्न को मनाते हैं। वहीं, दिल्ली में जन्माष्टमी का त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली के इस्कॉन और जगन्नाथ मंदिर समेत तमाम मंदिरों में विशेष तैयारी की जाती है। दिल्ली के सभी मंदिरों को गुब्बारों और फूलों से सजाया जाता है और झांकी भी लगाई जाती है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों के पट रात 12 बजे के बाद भी खुले रहते हैं और लोग अपने-अपने घरों से भगवान कृष्ण के बाल रूप को देखने निकलते हैं। जब त्योहार के दिन छुट्टी मिल जाए तो जश्न की खुशी दोगुनी हो जाती है। इस बार भी बैंक कर्मियों को जन्माष्टमी पर छुट्टी दी जाएगी। 

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.