Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»चांदनी चौक की तर्ज पर पुनर्विकसित होगा जामा मस्जिद इलाका
    राज्य

    चांदनी चौक की तर्ज पर पुनर्विकसित होगा जामा मस्जिद इलाका

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चांदनी चौक की तर्ज पर पुनर्विकसित होगा जामा मस्जिद इलाका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को पुनर्विकसित करने के लिए अब अब नए सिरे से योजना तैयार होगी। चांदनी के मुख्य मार्ग की तर्ज पर इस इलाके को विकसित किया जाएगा। इसके लिए अब फिर से योजना बनेगी। दिल्ली सरकार ने इस योजना को पिछले सप्ताह आगे बढ़ाने के लोक निमाण विभाग को निर्देश दिए हैं। इस परियोजना पर काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) से फंड मांगा है। बता दें कि जामा मस्जिद इलाके को चांदनी चौक की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना वर्षों पुरानी है। इसके लिए वर्षों से काम चल रहा है। पहले यहां के लिए नगर निगम योजना बनाता रहा है, उसके बाद पिछले कुछ सालों से दिल्ली सरकार के तहत शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) यहां के लिए योजना बना रहा है। एसआरडीसी के लिए लोक निर्माण विभाग काम कर रहा है। इस विभाग ने 2016 में यहां के इलाके के विकास के लिए योजना बनाई थी, मगर विभिन्न अड़चनों के चलते योजना धीमी गति से आगे बढ़ रही थी, इसी बीच 2020 में कोरोना महामारी के चलते योजना पर पूरा काम रुक गया था। इसी बीच इस योजना के लिए नक्शा और मॉडल तैयार करने वाले सलाहकार वास्तुकार प्रदीप सचदेवा का जून 2020 में निधन हो गया। इसके बाद से अब फिर से योजना पर काम करने की योजना बनाई जा रही है। अब जामा मस्जिद इलाके के पुनर्विकास के लिए परामर्श कंपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इस इलाके को मुगलकालीन के रूप में विकसित किया जाएगा। सार्वजनिक सुविधाओं को फिर से डिजाइन किया जाएगा। चांदनी चौक के मुख्य मार्ग के बाद अब सरकार का इसी इलाके पर सबसे ज्यादा फोकस है।

    Related Posts

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, 13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा….

    August 12, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत….

    August 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान के डर से बदला ट्रंप का विमान? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तुर्की से लौटने की पूरी कहानी

    August 12, 2026

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.