Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»एम्स पटना व आइजीआइएमएस में आज भी जारी रहेगी हड़ताल, PMCH-NMCH में होगा इलाज
    राज्य

    एम्स पटना व आइजीआइएमएस में आज भी जारी रहेगी हड़ताल, PMCH-NMCH में होगा इलाज

    By August 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एम्स पटना व आइजीआइएमएस में आज भी जारी रहेगी हड़ताल, PMCH-NMCH में होगा इलाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर रेजिडेंट से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में मंगलवार को ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान रहे।

    एम्स पटना, पीएमसीएच व एनएमसीएच में एक भी पूर्व से तय ऑपरेशन नहीं हुआ और ओपीडी पूरी तरह से बंद रही।

    एम्स पटना में 50 से अधिक, पीएमसीएच में 41 व एनएमसीएच में 36 से अधिक सर्जरी स्थगित की गईं। सुदूर जिलों से आए मरीज परिसर में भटकते दिखे और देरशाम तक बहुत से लोगों ने वहीं डेरा जमा लिया।

    आइजीआइएमएस प्रदेश का इकलौता अस्पताल था, जहां ओपीडी व पूर्व निर्धारित सर्जरी शाम तीन बजे तक चलीं। इसके बाद सभी रेजिडेंट व वरिष्ठ डॉक्टरों ने इलाज बंद कर अभियान को अपना नैतिक समर्थन किया।

    बुधवार को पीएमसीएच व एनएमसीएच के जूनियर रेजिडेंट अपना कार्य बहिष्कार वापस ले सकते हैं। वहीं, एम्स पटना के साथ आइजीआइएमएस में बुधवार को ओपीडी के साथ पूर्व निर्धारित ऑपरेशन का कार्य बंद रहेगा।

    बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ भासा के डॉ. रणजीत कुमार गुट ने अस्पतालों की ओपीडी बंद कराने का निर्णय लिया है, जबकि भासा के डॉ. दीपक गुट ने ओपीडी बहिष्कार के निर्णय में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।

    एम्स निदेशक ने इमरजेंसी सेवा मजबूत करने का किया आह्वान

    एम्स पटना में मंगलवार सुबह आठ बजे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाल ओपीडी सेवा व ओटी बंद करा दिए।

    शाम तीन बजे निदेशक डॉ. जीके पाल व अन्य पदाधिकारियों ने उनकी सभा को संबोधित कर उनके उद्देश्य को नैतिक समर्थन देते हुए रोगियों के हित में इमरजेंसी व ट्रामा सेवाओं को और सुदृढ़ कर अधिक से अधिक रोगियों का इलाज कराने का आह्वान किया।

    फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के निर्देशानुसार बुधवार को भी ओपीडी व गैर-आपातकालीन सर्जरी का बहिष्कार जारी रहेगा।

    फाइमा के अध्यक्ष डॉ. मनीष जांगड़ा ने हड़ताल को जारी रखने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी से आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया है।

    एनएमसीएच में दूसरे दिन कम पहुंचे मरीज

    नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार की हड़ताल को देखते हुए मंगलवार को बहुत कम मरीज पहुंचे। यहां सुबह से पंजीयन काउंटर पर ताला लगा रहा। इससे न तो कोई पंजीयन हुआ और न ही ओपीडी का ताला खुला।

    एक भी मरीज का ऑपरेशन नहीं होने से स्वजन परेशान रहे क्योंकि वे खून आदि का इंतजाम कर चुके थे। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन एनएमसीएच के अध्यक्ष डॉ. अंकित रंजन के नेतृत्व में हड़ताली डॉक्टरों ने इमरजेंसी के समीप विरोध प्रदर्शन किया।

    पीएमसीएच में 41 सर्जरी टलीं, 2,000 मरीज लौटे

    पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों व टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह, सचिव डॉ. महेश प्रसाद, हड्डी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. भरत सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल कर ओपीडी बहिष्कार किया गया।

    इस कारण पूर्व से निर्धारित 41 सर्जरी नहीं हो पाईं व 2,000 से अधिक मरीज लौटने को विवश हो गए।

    जूनियर डॉक्टरों ने साढ़े आठ बजे खुले रजिस्ट्रेशन काउंटर व ऑपरेशन थिएटर पर सुबह नौ बजे ताला जड़ दिया। इमरजेंसी में सिर्फ छह सर्जरी हुईं जबकि मंगलवार को 46 ऑपरेशन होने थे।

    आज ओपीडी बहिष्कार पर भासा दो फाड़

    बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद सिंह, महासचिव डॉ. रणजीत कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार व प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर बुधवार को ओपीडी बहिष्कार की सूचना दी है।

    उन्होंने बताया कि जूनियर रेजिडेंट से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। हालांकि, सभी डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे और इमरजेंसी रोगियों का उपचार जारी रहेगा।

    वहीं, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ डॉ. दीपक गुट ने इस कार्य बहिष्कार का विरोध किया है। महासचिव डॉ. अमिताभ ने बताया कि दोषियों को सजा मिले पर ओपीडी बहिष्कार इसका समाधान नहीं है। इससे प्रदेश की गरीब जनता को निजी अस्पतालों में जाना पड़ेगा।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.