Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सनकी बेटे ने चचेरे भाई और मां को रॉड से मारा, राशन देने गई मां से बढ़ा विवाद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सनकी बेटे ने चचेरे भाई और मां को रॉड से मारा, राशन देने गई मां से बढ़ा विवाद

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सनकी बेटे ने चचेरे भाई और मां को रॉड से मारा, राशन देने गई मां से बढ़ा विवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर.

    बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल में सनकी बेटे ने खाना देने आई मां और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में भाई की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 12 अगस्त को नकटी सेमरा गांव में राइस मिल के पीछे में रिक्की दास पिता रतन दास 39 साल पिछले तीन साल से एक सीट वाले मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे करीबन आठ साल पहले उसे छोड़कर चले गए थे।

    आरोपी पहले राजधानी बस में कंडक्टरी का काम भी करता था। जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था। कोई काम नहीं करने के कारण घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने आरोपी रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा और  मानसिक रूप से तनाव में हो गया था। उसकी मां ने भी उसे नकटी सेमरा के घर में छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी होने से हमेशा ही गुस्सा में रहता था। आरोपी को अक्सर उसकी मां ही राशन देने जाती थी। 12 अगस्त को भी आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास 60 वर्ष निवासी हाटकचोरा अपने बहन के बेटे देवानंदा हीरा 30 वर्ष निवासी मलकानगिरी के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। करीब चार बजे आरोपी ने खाना देने आई मां को पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए विवाद करने लगा। उसी दौरान साथ में खड़ा चचेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे लोहे के मोटे पाइप से देवानंदा को सिर पर वार कर हत्या कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा 103.1, 238 BNS मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    August 11, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    August 11, 2026

    चमोली में उफनती नदी ने तोड़ा लोहे का पुल, फ्लैश फ्लड से मचा हड़कंप

    August 11, 2026

    मसूरी के पानी वाला मोड़ पर जाम ने बढ़ाई मुश्किलें, राहगीर और वाहन चालक परेशान

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    Uttarakhand News:मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल, निबंध प्रतियोगिता में चयनित 140 छात्रों को मिलेगा सम्मान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार ….

    August 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    FCRA Bill पर सरकार का बड़ा यू-टर्न? JPC में भेजने की तैयारी, PM मोदी से मुलाकात के बाद स्पीकर से मिले रिजिजू

    August 11, 2026

    बेसन-हल्दी से बनाएं नेचुरल फेस वॉश, चेहरे की गंदगी और ऑयल होगा कम

    August 11, 2026

    रहाणे के संन्यास पर आया सचिन का पहला फोन, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने भेजे मैसेज

    August 11, 2026

    अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का जलवा, चार स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.