Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»बिहार में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    राज्य

    बिहार में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना समेत जिलों में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की व भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

    मंगलवार को पटना सहित अन्य भागों में हल्की वर्षा, जबकि पांच जिलों के गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर व रोहतास में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    कटिहार में सबसे अधिक बारिश दर्ज

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई। कटिहार के कुरसेला में 84.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा जबकि, पटना में 27.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    जल जमाव से परेशान हुए राजधानीवासी 

    वर्षा के कारण राजधानी पटना के कई इलाकों में जल जमाव के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

    पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    कटिहार के अमदाबाद में 80.2 मिमी, सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर में 75.8 मिमी, नवादा के रजौली में 74.2 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 59.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    जबकि, बक्सर के राजपुर में 55.6 मिमी, पूर्णिया के बैसी में 55.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 54.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 52.2 मिमी, मुजफ्फरपुर में 51.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, पूर्णिया के कस्बा में 51.2 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 48.2 मिमी, भागलपुर के बीहपुर में 45.6 मिमी, गया के इमामगंज में 43.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने की ‘क्षत्रिय जागरण स्मारिका’ की लॉन्चिंग, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं से मांगा सहयोग

    August 9, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण

    August 10, 2026

    राजनाथ सिंह ने रक्तदान अभियान को बताया सैनिकों के प्रति देश की जिम्मेदारी

    August 10, 2026

    पीओके में हिंसा के बाद बैकफुट पर PML-N, प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार शहबाज सरकार

    August 10, 2026

    16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.