Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा कर लोगों से करेंगे मुलाकात
    राजनीती

    मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा कर लोगों से करेंगे मुलाकात

    By August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा कर लोगों से करेंगे मुलाकात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा निकाल कर दिल्ली के लोगों से मुखातिब होंगे। इसकी जानकारी देते हुए आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सोमवार को विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। मंगलवार को पार्षद मनीष सिसोदिया से मिलेंगे। 14 अगस्त को मनीष सिसोदिया पदयात्रा  निकालकर दिल्ली के लोगों से मुलाकात करेंगे। पाठक ने कहा कि देश की जनता के सामने यह बात स्पष्ट हो गई है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी का एकमात्र एजेंडा है आप पार्टी को रोकना, बाधित करना और तोड़ना है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी मजबूत हुई है, अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हर राज्य में आगे बढ़ रही है। 
    पाठक ने कहा कि हम लोगों से मिलेंगे और दिल्ली के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी दिल्ली सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को पद देने पर विचार कर रही है, पाठक ने कहा कि आने वाले समय में इस मामले पर बातचीत होगी और अरविंद केजरीवाल फैसला लेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी तैयारी चल रही है। अब तक 40-50 बैठकें की हैं, सभी प्रमुख नेता वहां जा रहे हैं। हरियाणा चुनाव एक बेहद रोमांचक चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सिसोदिया ने अपने घर पर आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज शामिल थे। 
    बता दें दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अत्याचार के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया था।

    Related Posts

    शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी छोड़ने के पीछे क्या रही वजह

    July 31, 2026

    ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका? अमित शाह के साथ दिखे सौगत रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा ने नड्डा को बताया पुराना दोस्त

    July 31, 2026

    जेपी नड्डा से शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात से बढ़ीं अटकलें, क्या TMC में होने वाली है बड़ी टूट?

    July 30, 2026

    लोकसभा की कार्यवाही से क्यों हटाई गईं दोनों भाई-बहन की टिप्पणियां? एक फैसले ने बढ़ाई सियासी हलचल

    July 29, 2026

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ वारंट जारी, कोर्ट ने पेश होने का दिया आदेश; जानिए पूरा मामला

    July 29, 2026

    संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाले बयान पर बवाल, हंगामे के बाद रिकॉर्ड से हटाए गए शब्द

    July 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अश्विन की सलाह, वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी जरूरी

    August 1, 2026

    जेमिमा और फातिमा के गले मिलने की तस्वीर ने जीता क्रिकेट फैंस का दिल

    August 1, 2026

    PM मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को किया माफ, सुनील लहरी बोले- हम भाग्यशाली हैं

    August 1, 2026

    आज का मौसम: यूपी-बिहार में झमाझम बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट; जानें अगस्त में कैसा रहेगा मॉनसून

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.