Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 24350 के नीचे
    व्यापार

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 24350 के नीचे

    By August 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 24350 के नीचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंडनबर्ग की ओर से सेबी प्रमुख पर आरोप लगाए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होत दिखा। शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के बावजूद निवेशकों ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट को नकारते हुए खरीदारी की जिससे एक समय पर सेंसेक्स 300 अंकों तक मजबूत हो गया। हालांकि आखिरी सत्र में बाजार में फिर बिकवाली आई और सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। 

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 56.99 (0.07%) अंक टूटकर 79,648.92 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी 20.50 (0.08%) अंक कमजोर होकर 24,347.00 पर बंद हुआ। 

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ

    सोमवार को भारतीय रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इसकी वजह एशियाई मुद्राओं में गिरावट रही। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप ने सुनिश्चित किया कि रुपया और कमज़ोर न हो। पिछले सत्र में 83.9550 पर बंद होने के बाद सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.9725 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान रुपये में 83.95 और 83.97 के बीच सीमित दायरे में कारोबार होता दिखा।

    सोमवार को शेयर बाजार अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान निवेशक सेबी अध्यक्ष और उनके पति के बरमूडा और मॉरीशस के अस्पष्ट ऑफशोर फंडों में निवेश से जुड़ी यूएस शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद सर्तक दिखे। 

    शुरुआती करोबार में फिसललने के बाद निचले स्तरों से उबरते हुए, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,648.92 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में सूचकांक 479.78 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 79,226.13 के निचले स्तर पर आ गया था। बाद में बेंचमार्क ने तेज रिकवरी की और 400.27 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 80,106.18 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,347 पर आ गया। इंट्रा-डे में यह 24,212.10 के निचले स्तर और 24,472.80 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। 

    निवेशकों ने सतर्कता बरती, सपाट बंद हुआ बाजार

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "भारतीय बाजार अपेक्षाकृत सपाट रहा, इसकी शुरुआती गति अडानी-हिंडनबर्ग-सेबी प्रकरण के जारी रहने से प्रभावित हुई। हालांकि, बाजार ने वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए हिडनबर्ग की रिपोर्ट को नकारने की कोशिश की।"

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। ब्लू-चिप पैक से एक्सिस बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को आरोप लगाया था कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति ने बरमूडा और मॉरीशस में अज्ञात ऑफशोर फंड में निवेश किया है। जिन फंड्स में निवेश किया गया वे वहीं संस्थाएं हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अडानी – ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई- ने फंड समूह के शेयरों की कीमतों को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। 

    सेबी प्रमुख और उनके पति ने आरोपों को नकारा

    बुच और उनके पति ने एक बयान जारी कर हिंडनबर्ग के ताजा आरोप को सेबी की विश्वसनीयता पर हमला और "चरित्र हनन" का प्रयास बताया। अदाणी समूह ने रविवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के ताजा आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं में हेरफेर करने वाला करार देते हुए कहा कि उनका सेबी चेयरपर्सन या उनके पति के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है। 

    अदाणी समूह के आठ शेयर टूटे, दो मजबूत हुए

    शुरुआती कारोबार के दौरान अडानी समूह के सभी 10 शेयरों में तेज गिरावट आई, जिसमें अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 17 प्रतिशत और अडानी टोटल गैस 13.39 प्रतिशत तक फिसलते दिखे। क्लोजिंग के बाद समूह की आठ फर्मों में गिरावट, जबकि दो में उछाल आया। एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में रहे जबकि शंघाई में गिरावट आई। टोक्यो और बैंकॉक के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार में ज्यादातर तेजी रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 

    विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों तक शेयर बेचने के बाद शुक्रवार को खरीदार बन गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 406.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत बढ़कर 80.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 819.69 अंक या 1.04 प्रतिशत उछलकर 79,705.91 पर जबकि एनएसई निफ्टी 250.50 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 24,367.50 पर बंद हुआ था।

    Related Posts

    VinFast की भारत के लिए खास तैयारी, दो नई कारें होंगी लॉन्च; कीमत 10 लाख से कम रहने की उम्मीद

    September 13, 2026

    Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च

    September 12, 2026

    Share Market Crash: सेंसेक्स 552 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; निवेशकों में मची हलचल

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

    September 11, 2026

    Adani Stock में आएगी 46% तक तेजी? विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने दी खरीदारी की सलाह

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हाफिज सईद के खिलाफ NIA को बड़ी सफलता, 2 महीने में दूसरी बार जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

    September 13, 2026

    6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ‘दृश्यम 3’ में लौटीं इशिता दत्ता

    September 13, 2026

    Trump Loyalty Test पर अमेरिकी कोर्ट की रोक, सरकारी नौकरी के आवेदकों से नीतियों पर सवाल पूछने पर पाबंदी

    September 13, 2026

    VinFast की भारत के लिए खास तैयारी, दो नई कारें होंगी लॉन्च; कीमत 10 लाख से कम रहने की उम्मीद

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.