Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»यूट्यूब की मदद से बम बना रहे बच्चों के हाथ लगी मुसीबत, मुजफ्फरपुर में धमाका, 5 घायल
    राज्य

    यूट्यूब की मदद से बम बना रहे बच्चों के हाथ लगी मुसीबत, मुजफ्फरपुर में धमाका, 5 घायल

    By August 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूट्यूब की मदद से बम बना रहे बच्चों के हाथ लगी मुसीबत, मुजफ्फरपुर में धमाका, 5 घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टेक्नोलॉजी का अगर गलत इस्तेमाल हो तो कितनी घातक साबित हो सकती है, इसका ताजा उदाहरण बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां कुछ छोटे-छोटे बच्चे यूट्यूब की मदद से बन बना रहे थे. इसी दौरान जोरदार धमाका हो गया. जिससे 5 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं. यह घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मुन्नी बंगरा कल्याण गांव की है. बताया जा रहा है कि बच्चे यूट्यूब देखकर बम बनाने का एक्सपेरिमेंट कर रहे थे. यूट्यूब पर देखकर बच्चों ने माचिस के मसाले को एक टॉर्च में भर दिया. फिर उसमें बैटरी डालकर जैसे ही टॉर्च को ऑन किया, जोरदार धमाका हुआ. इससे 5 बच्चे जख्मी हो गए. सभी जख्मी बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सारे सबूत जुटाकर जांच में जुट गई है. एसएसपी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे माचिस के बारूद और पटाखा के बारूद को निकाल कर बम बना रहे थे. बम को बनाने की कोशिश में ये हादसा हुआ है. पुलिस की टीम मौके पर है. घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है जबकि चार बच्चे इसके जद में आए हैं. सभी घायल बच्चों का गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चे खुद से बम बना रहे थे या उन्हें किसी ने इसके लिए प्रेरित किया था, इस बात की जांच की जा रही है.

    घायल बच्चे ने बताया कि हमलोग पढ़कर आ रहे थे. तभी बड़े भाई लोग बुलाकर ले गए कि चलो बम फोड़ेंगे. जब बम नहीं फूटा तो उससे बारूद निकालकर माचिस के डिब्बे में भर दिया. फिर बोला नीचे झुककर देखो. जैसे ही हमलोग नीचे देखने के लिए झुके तो आग लगाकर वे लोग भाग गए. बच्चे का मुंह बुरी तरह से झुलस गया है. घायल होने वाले बच्चों में तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं. घायल बच्चों के पिता राघवीर यादव ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि आपका बच्चा जल गया. जब गांव पहुंचा तो पता चला बम विस्फोट में बच्चा जलकर घायल हुआ है. अब कौन साजिश के तहत मेरा बच्चा को जला दिया, या बम विस्फोट कर दिया. मैं नहीं जानता हूं. 

    Related Posts

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026

    गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता, देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहा…..

    August 8, 2026

    भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    August 8, 2026

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….

    August 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विजय थलपति को बड़ा झटका, परिसीमन बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष ने किया बायकॉट

    August 8, 2026

    Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में फिर तेजी, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना

    August 8, 2026

    खत्म हो जाएगा मोबाइल पेमेंट… UPI चार्ज पर अशनीर ग्रोवर ने दी बड़ी चेतावनी

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.