Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली हाईकोर्ट की MCD पर फटकार, ‘आरामदायक क्लब’ बना है निगम….
    राज्य

    दिल्ली हाईकोर्ट की MCD पर फटकार, ‘आरामदायक क्लब’ बना है निगम….

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली हाईकोर्ट की MCD पर फटकार, ‘आरामदायक क्लब’ बना है निगम….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजीपुर के एक नाले में गिरकर हुई महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी, डीडीए और दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। एमसीडी और डीडीए के रुख से नाराज हाई कोर्ट ने कहा कि आपको स्थिति की गंभीरता समझने के लिए और कितनी मौतें चाहिए। किसी की जान गई है और आप लोग जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने में लगे हैं। जनहित याचिका पर सुनवाई करते कोर्ट ने एमसीडी को चेताया कि अगर अब भी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रहे तो आपके अधिकारियों का सस्पेंड करने का आदेश देंगे। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि वह मामले में गहनता से जांच कर एक डिटेल रिपोर्ट दायर करें। बेंच ने साफ किया कि वह यह तय नहीं कर रही है कि जिस इलाके में मौतें हुईं, वह एमसीडी या डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। यह पुलिस जांच का मामला है, लेकिन दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का अपराध जोड़ा जाना चाहिए।

        साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया कि संबंधित नाले और इसके आसपास से कचरा सफाया किया जाए। बैरिकेड जरूरी साइन बोर्ड के साथ लगाए जाएं, ताकि फिर से ऐसा कोई हादसा न होने पाए। कोर्ट ने डीडीए को भी मामले में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख तय कर दी। अथॉरिटीज को इसके लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय मिला है।

      एमसीडी को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने पूछा कि आपको यह नाला पिछले साल अप्रैल में मिला था और तब से लेकर आज तक इसको देखने से लगता है, जैसे यहां कभी कोई सफाई नहीं हुई हो। आपने ऐसे ठेकेदार को काम क्यों दे रखा है, जो अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर रहा है। डीडीए ने हाई कोर्ट में दावा किया कि उसने अपने हिस्से के नाले को आरसीसी स्लैब से ढक रखा है, जिन्हें नाले की सफाई के दौरान हटाया जाता है। डीडीए ने माना कि शव जहां मिले, वह उसके हिस्से का नाला था, लेकिन जहां हादसा हुआ, वह हिस्सा एमसीडी के एरिया में आता है। एमसीडी इस बात पर अड़ी कि शव डीडीए के हिस्से वाले नाले से मिले थे। एमसीडी और डीडीए को अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश होते देख हाई कोर्ट नाराज हो उठा। कोर्ट ने कहा कि हालात की गंभीरता समझने के लिए आपको और कितनी मौतें चाहिए। घटना के बाद भी नाले के आसपास न सफाई हुई, न बैरिकेडिंग। दोबारा बारिश आई तो हादसा फिर हो सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पीड़ित जलभराव के कारण नाले में जहां गिरे, वहां से तकरीबन 150 मीटर दूर पाए गए। हाई कोर्ट ने पुलिस जांच पर नाराज होते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ निगम अधिकारियों को नोटिस भेज रही है और फाइलों को जब्त करने या अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.