Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की चुनौती, गंभीर की इज्जत दांव पर
    खेल

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की चुनौती, गंभीर की इज्जत दांव पर

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की चुनौती, गंभीर की इज्जत दांव पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs SL 3rd ODI: आज टीम इंडिया और मेजबान श्रीलंका के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत के लिए बहुत अहम है क्योंकि पहला मैच टाई होने के बाद उसने दूसरा वनडे गंवा दिया था। आज खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े और भारत-श्रीलंका में किसका पलड़ा है भारी।

    तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आज भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पहला मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद दूसरे वनडे में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था, यानी श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में भारत को आज का मैच किसी भी हाल में जीतना ही होगा वर्ना 27 साल में पहली बार भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ेगी।

     कैसा खेलेगी आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच?
    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने 230 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम ने 240 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन दूसरे वनडे में भारतीय टीम 208 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैदान पर खेले गए दोनों मैचों में श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। दोनों बार पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 242 रन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर बल्लेबाज पिच पर एक बार जम जाए तो फिर बड़ा स्कोर टीम बना सकती है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम पर दबाव बन सकता है, क्योंकि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। दूसरे वनडे मैच में जिसका नजारा देखने को मिला भी। जहां जेफ्री वांडरसे ने 6 विकेट लेकर भारत के बैटिंग ऑर्डर को धराशायी किया था।

     कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
     भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले तीसरे मैच में बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है। तापमान 31 डिग्री सेलिसियस से 35 डिग्री के बीच में रह सकता है। शाम होते-होते आसमान में काफी देर तक बिजली गरजती हुई देखी जा सकती है।

    भारत और श्रीलंका की वनडे टीमें
    भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रियान पराग और अक्षर पटेल।
    श्रीलंका वनडे टीम: चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा , जेफ्री वांडरसे, लियानगे, निशान मदुश्का, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने।

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.