Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली का मकान नंबर 56… 29 साल पहले शेख हसीना ने जहां गुजारे दिन
    राज्य

    दिल्ली का मकान नंबर 56… 29 साल पहले शेख हसीना ने जहां गुजारे दिन

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली का मकान नंबर 56… 29 साल पहले शेख हसीना ने जहां गुजारे दिन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के लाजपत नगर के रिंग रोड पर मकान नंबर 56 है। एक समय में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में यही पता हुआ करता था। इसी मकान में अपने पति और दो बच्चों के साथ उन्होंने जिंदगी के खास समय बिताए। इस प्रॉपर्टी के मालिक पुनीत कोहली हैं।  भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया कि शेख हसीना बहुत ही सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव की महिला हैं। वह बहुत पढ़ी-लिखी महिला हैं। इस प्रॉपर्टी पर उन्होंने अच्छा-खासा वक्त बिताया। बांग्लादेश में हालात बिगड़ने के बाद साल 1975 में शेख हसीना को भारत में शरण लेनी पड़ी थी। इसके लिए दिल्ली का लाजपत नगर उनका ठिकाना बना। ये प्रॉपर्टी जहां पर शेख हसीना रही थीं, वह पहले एक पाकिस्तान से आए हुए कोहली परिवार की थी, जिन्होंने भारत सरकार के निवेदन पर इसे किराए पर दिया था, जो बांग्लादेश की एंबेसी के तौर पर तब्दील कर दी गई थी। 2003 तक उसके स्ट्रक्चर बने रहे और अब ये होटल में तब्दील हो गया है। पुनीत कोहली ने बताया कि उस वक्त वह बहुत छोटे थे। लगभग पांच साल के थे। लेकिन उनके पिताजी का बहुत ही अच्छा संबंध था। शेख हसीना का परिवार जितने दिन भी यहां रहा, काफी अच्छे से रहा। पुनीत कोहली बताते हैं कि उस वक्त यह मकान बांग्लादेश हाई कमिश्नर का दफ्तर हुआ करता था और साथ में लोग भी रहते थे। बाद में जब डिप्लोमेटिक एनक्लेव बना तो बांग्लादेश हाई कमीशन वहां शिफ्ट हो गया, लेकिन जब तक वह यहां रहीं, वह बहुत अच्छे से रहीं। उनके साथ हमारे अच्छे ताल्लुकात रहे और उसके बाद जब वह यहां से चली गईं, फिर भी हम जब कभी भी हाई कमीशन जाते थे या हमें किसी भी चीज की जरूरत होती थी तो हमें बहुत ही प्राथमिकता के आधार पर तवज्जो दी जाती थी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच तख्तापलट हो गया है। शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया है। बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। शेख हसीना सोमवार को विमान से भारत पहुंचीं, ऐसी खबर है कि वह यहां से लंदन जा सकती हैं।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.