Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली में कितने घरों पर चला अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर
    राज्य

    दिल्ली में कितने घरों पर चला अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में कितने घरों पर चला अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने में बताया कि साल 2019 से अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 33,477 अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गईं। इसके लिए सरकारी एजेंसियों द्वारा समय समय पर डेमोलिशन ड्राइव चलाए गए। राज्यसभा में आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आम आदमी पार्टी सदस्य संजय सिंह के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बताया कि साल 2023 में कुल कार्रवाई संख्या 16,138 रही और इनमें 11,060 आवासीय संरचनाएं और 23 वाणिज्यिक इकाइयां दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा ध्वस्त की गईं। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि साल 2019 में शहर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 4,804 विध्वंस कार्रवाई की गईं। जबकि 2020 में यह  संख्या 2,967, 2021 में 2,927, 2022 में 4,017, 2023 में 16,138 और 2024 में अब तक 2,624 अवैध ढांचों के खिलाफ कार्रवाई हुई हैं। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने संजय सिंह के सवालों के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न एजेंसियों के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार इन अभियानों से लगभग 20,643 लोग प्रभावित हुए।  दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि पिछले पांच सालों में दिल्ली में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कब-कब और कितनी कार्रवाई हुई। इन कार्रवाइयों की वजह से कितने लोग दिल्ली में प्रभावित हुए। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकारी एजेंसियों से क्या कदम उठाए? इसके जवाब में सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्यसभा को इसकी जानकारी सभी से साझा की थी। बता दें कि दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग सहित अन्य एजेंसियों द्वारा समय समय पर डेमोलिशन ड्राइव चलाए जाते हैं। सिविक एजेंसियों को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की वजह से ऐसा करना पड़ता है। 

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.