Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»25 लाख लाड़ली बहना सस्ते गैस सिलेंडर से रहेंगी वंचित
    मध्यप्रदेश

    25 लाख लाड़ली बहना सस्ते गैस सिलेंडर से रहेंगी वंचित

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    25 लाख लाड़ली बहना सस्ते गैस सिलेंडर से रहेंगी वंचित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । लगभग सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अभी 10 अगस्त को 1500 रुपए की राशि जमा कराई जाएगी, जिसमें 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में मुख्यमंत्री की ओर से बहनों को दिए जा रहे हैं। जबकि 1250 रुपए की राशि हर माह मिलने वाली रहेगी। दूसरी तरफ लगभग 25 लाख लाड़ली बहना ऐसी हैं जिन्हें सस्ते गैस सिलेंडर का लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि गैस कनेक्शन उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर है। 450 रुपए का सस्ता सिलेंडर पाने के लिए लाड़ली बहना के नाम पर ही गैस कनेक्शन होना चाहिए। कई लोगों ने हालांकि नाम ट्रांसफर भी इस योजना का लाभ लेने के लिए करवा लिए हैं।
    खाद्य विभाग से लेकर सभी गैस कम्पनियों के दफ्तरों में ढेर सारे आवेदन नाम ट्रांसफर कराने के प्राप्त हो रहे हैं, जिसके चलते लाड़ली बहना और उनके परिजन चक्कर भी काट रहे हैं। दरअसल चुनाव के वक्त यह घोषणा की गई थी कि लाड़ली बहनाओं को हर माह नकद राशि के अलावा सस्ता गैस सिलेंडर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा पक्के मकान देने की योजना भी बनाई गई है। हालांकि उस पर अभी अमल प्रदेश सरकार ने शुरू नहीं किया है, क्योंकि इसके लिए भी बड़ी धन राशि की आवश्यकता पड़ेगी। अभी तो हर माह जो 1250 रुपए सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में जमा करवाना पड़ते हैं उसी की जुगाड़ मोहन सरकार को जैसे-तेसे करना पड़ती है और 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हर माह इस योजना पर खर्च होती है। दूसरी तरफ लाड़ली बहनों को उज्जवला कनेक्शनधारी महिलाओं की तरह ही सस्ते गैस सिलेंडर का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अभी फिलहाल 1 करोड़ 4 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है, जिसमें 89 लाख उज्जवला गैस कनेक्शनधारी महिलाएं शामिल हैं और 15 लाख लाड़ली बहनों के नाम से गैस कनेक्शन हैं। मगर लगभग 25 लाख लाड़ली बहना ऐसी हैं जो ना तो उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों की सूची में शामिल है और ना ही लाड़ली बहना को मिलने वाले कनेक्शनों की सूची में, क्योंकि उनके घर का गैस कनेक्शन या तो पति के नाम पर है अथवा किसी अन्य सदस्य के नाम पर, जिसके चलते 450 रुपए का सस्ता सिलेंडर इन लाड़ली बहनों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते ये लाड़ली बहना नाम ट्रांसफर करवाने के लिए परेशान हो रही है। अब खाद्य विभाग और गैस कम्पनियों ने भी नए नाम ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है, जिसके चलते अब प्रदेश सरकार को कोई अन्य समाधान खोजना पड़ेगा। दूसरी तरफ केन्द्र सरकार का भी उज्जवला पोर्टल मार्च महीने से ही बंद पड़ा है, जिसके चलते अलग से भी गैस कनेक्शन मिलना मुश्किल है। जब यह पोर्टल खुलेगा तब ही नए कनेक्शन मिल सकेंगे। फिलहाल तो 10 अगस्त को हर माह मिलने वाली राशि लाड़ली बहनों के खातों में मोहन सरकार जमा कराने जा रही है।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.