Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs SL 3rd ODI: विराट कोहली का सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर निशाना, बड़ी उपलब्धि की उम्मीद
    खेल

    IND vs SL 3rd ODI: विराट कोहली का सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर निशाना, बड़ी उपलब्धि की उम्मीद

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs SL 3rd ODI: विराट कोहली का सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर निशाना, बड़ी उपलब्धि की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में बल्ला जमकर चलता है। किंग कोहली ने अब तक सिर्फ वनडे में 53 पारियों में 2632 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 61.2 है और उनके नाम 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, मौजूदा वनडे सीरीज में विराट कोहली अब तक खेले गए दो मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। दो मैचों में कोहली ने महज 14 रन बनाए। दूसरे वनडे में विराट कोहली श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वंडरसे के जाल में फंसे और सस्ते में पवेलियन लौटे। अब उनसे तीसरे वनडे मैच में शानदार पारी की हर किसी को उम्मीद हैं। इस मैच में किंग कोहली की नजर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी।

    Virat Kohli 78 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर लेंगे 27000 रन

    भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त को खेला जाना है, जिसमें विराट कोहली अगर 78 रन बना लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000 रन पूरे कर लेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा सिर्फ तीन ही क्रिकेटर कर सकें है, जिसमें भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 26,992 रन बना लिए हैं।

    Ind vs SL के तीसरे वनडे में Virat Kohli के बल्ले से निकलेगा शतक?

    श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए है। लेग स्पिनर्स का कोहली शिकार बने और सस्ते में पवेलियन लौटे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में 35 साल के विराट से कुछ खास पारी की आस हैं।
    अगर इस मैच में कोहली शतक जड़ देते हैं तो वह 50 ओवर फॉर्मेट में 14000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली को 114 रन की दरकार हैं और इतने रन बनाते ही वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।
    सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ने 350 और 378 पारियां क्रमश: वनडे में 14 हजार रन बनाए। अब अगर कोहली 114 रन (282 पारी) बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले प्लेयर बन जाएंगे।

    Related Posts

    Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा

    June 24, 2026

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.