Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें
    देश

    बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली ।  बांग्लादेश में हुई भारी हिंसा और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ‘इंडिगो और एयर इंडिया ने सारी फलाइट रद्द करने की घोषणा कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”एयरलाइन ने आगे कहा कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, साथ ही उन्हें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार छूट दी जा रही है। एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।” आपको बता दें कि बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है। यहां भारत के विदेश मंत्रालय से किसी के उनसे मिलने की संभावना है। शेख हसीना के विमान में रिफ्यूलिंग भी होगी। इसके बाद शेख हसीना का विमान भारत से रवाना हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विमान में दूसरी बार रिफ्यूलिंग खाड़ी देशों में खासकर सऊदी अरब में होने की संभावना है। इसके बाद शेख हसीना के विमान के लंदन की ओर रवाना होंगी। आइए जानते हैं इस मामले पर सभी अपडेट हमारी इस खबर में..

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढाका में प्रधानमंत्री के महल पर हमला करने के बाद, शेख हसीना भारत जाने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो गईं। इस दौरान, ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, कार्यालयों को बंद कर दिया गया और रेलवे सेवाएं भी स्थगित कर दी गईं। हिंसा के कारण पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गईं और 170 मिलियन लोगों के देश में 14 पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 101 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश में इमरजेंसी या कर्फ्यू लगाने की कोई भी जरूरत नहीं है। सेनाध्यक्ष ने ये भी कहा है कि आज यानी सोमवार की रात तक पूरी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। सेना प्रमुख ने सभी छात्रों से शांत रहने और अपने घरों की ओर वापस लौटने की अपील की है।

    Related Posts

    RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ

    June 26, 2026

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए 1 जुलाई को भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री, कई अहम समझौतों पर रहेगी नजर

    June 26, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, वॉर मेमोरियल पर किया गया अंकित

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.