Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बड़े जिलों में फंसा मंत्रियों का प्रभार
    मध्यप्रदेश

    बड़े जिलों में फंसा मंत्रियों का प्रभार

    By August 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़े जिलों में फंसा मंत्रियों का प्रभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में मंत्रिमंडल गठन के करीब 8 माह का अरसा बीत गया है, लेकिन मंत्रियों को अभी तक जिलों का प्रभार नहीं दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी और प्रदेश में होने वाले कर्मचारियों के तबादलों की जिम्मेदारी जिलों का प्रभार देखने वाले मंत्री ही संभालेंगे।  ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त तक मंत्रियों को जिलों का प्रभार दे दिया जाएगा। लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि बड़े जिलों की चाह में मंत्रियों के जिलों का प्रभार फंसा हुआ है। यानी अधिकांश मंत्री इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, सागर जैसे जिलों का प्रभार चाहते हैं। इसी कशमकश में सूची को अंतिम रूप देने में अधिक समय लग गया है। बताया जा रहा है कि इसको फाइनल करने के लिए दिल्ली नेतृत्व से भी सहमति ली गई है।
    गौरतलब है कि मप्र में भाजपा की सरकार के गठन के बाद से विभागों के बंटवारे के लिए भी मंत्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अब मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों के बंटवारे में भी लंबा वक्त बीत चुका है। मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आए थे। इसमें भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। चुनावी नतीजे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में पार्टी को 8 दिन का वक्त लग गया। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान 11 दिसंबर को किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री ने 12 दिसंबर को शपथ ली। सीएम की शपथ के बाद मंत्रियों के नामों की सूची भी अटक गई थी। मोहन कैबिनेट के मंत्रियों की सूची जारी होने में 13 दिन लग गए थे। 25 दिसंबर को 28 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों की शपथ हुई, लेकिन इसके बाद विभागों के बंटवारे में 5 दिन का समय लग गया। 30 दिसंबर को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सका। मोहन सरकार के गठन को 8 माह का समय हो गया है, लेकिन अभी तक विभागों के जिलों के प्रभार की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकी है।

    8 माह से मंत्रियों को इंतजार


    मप्र में मोहन यादव सरकार के मंत्रियों का 8 माह से जिलों के प्रभार का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से पिछले दिल्ली दौरे के दौरान मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभारी मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। बताया जा रहा है कि तय किए गए फार्मूले के मुताबिक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को एक से अधिक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसी तरह प्रदेश के कद्दावर मंत्रियों को भी बड़े जिलों की कमान देने की तैयारी की जा रही है।  माना जा रहा है कि 15 अगस्त के पहले मंत्रियों को जिलों के प्रभार का बंटवारा हो जाएगा क्योंकि प्रभारी मंत्री ही अपने प्रभार वाले जिलों में झंडा वंदन करते हैं। हालांकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ऐलान कर चुके हैं कि मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में झंडा फहराएंगे। पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की लिस्ट जारी हो जाएगी। प्रभारी मंत्री जिले में महत्वपूर्ण होता है और तमाम विकास कार्यों का अनुमोदन प्रभारी मंत्री से लिया जाता है। जिले में होने वाले तमाम मुद्दों पर प्रभारी मंत्री से राय लेनी होती है। प्रभारी मंत्री के जरिए ही मुख्यमंत्री तक जिलों की समस्याएं पहुंचाई जाती हैं।

    कमजोर जिलों में वरिष्ठ मंत्रियों को प्रभार

    एक तरफ जिलों का प्रभार लेने के लिए मंत्रियों की प्राथमिकता बड़े जिले हैं, वहीं सत्ता और संगठन की रणनीति है कि जिन जिलों में भाजपा का कमजोर जनाधार रहा है उन जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया जाएगा। वे प्रभार के जिलों में सरकार और पार्टी दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए कार्य करेंगे और प्रयास होगा कि अगले चुनाव में वहां पार्टी का जनाधार पूरी तरह से मजबूत कर लिया जाए। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि किस मंत्री को किस जिले का प्रभार सौंपा जाएगा। जिलों का प्रभार सौपने से पहले मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनकी पंसद भी पूछते हैं। अमूमन मंत्रियों को गृह जिले का प्रभार नहीं सौंपा जाता। प्रभारी मंत्री को जिले में चल रही योजनाओं की सीधी मॉनीटरिंग और नई योजनाओं की मंजूरी का अधिकार रहता है। जिला स्तर पर होने वाले प्रत्येक कर्मचारी के तबादले के लिए प्रभारी मंत्री अनुशंसा करते हैं। प्रभारी मंत्री द्वारा समय-समय पर जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक की जाती है।

    बढ़ रही मंत्रियों की बेसब्री

    अगस्त की 15 तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, जिलों के प्रभार को लेकर मंत्रियों की बेसब्री बढ़ती जा रही है। जुलाई में पत्रकारों से चर्चा में मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था, 15 अगस्त को मंत्री अपने प्रभार के जिलों में तिरंगा फहराएंगे। उसके बाद से जिलों का प्रभार देने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जब दिल्ली जाते हैं, तो चर्चाएं शुरू हो जाती हैं कि वे केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रियों को जिले का प्रभार की सूची पर मोहर लगवाने गए हैं, इससे मंत्रियों की उम्मीद भी बढ़ जाती है, लेकिन अभी तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका है। मप्र सरकार के मंत्रिमंडल के गठन को सात महीने से ज्यादा हो गए हैं। गत 25 दिसंबर को 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जिले के भीतर कर्मचारियों के तबादले कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होते हैं। सरकार कर्मचारियों के तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं सौंपे जाने से तबादलों से बैन नहीं हट पा रहा है।

    Related Posts

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच……

    June 24, 2026

    रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    June 24, 2026

    1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल…..

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    June 24, 2026

    अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के फैसले का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्वागत, कहा- यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी….

    June 24, 2026

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच……

    June 24, 2026

    रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.