Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी के क्विज शो में नजर आएंगी बिलासपुर की रसमीत कौर, रविवार सुबह 10.30 होगा लाइव टेलीकास्ट
    छत्तीसगढ़

    आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी के क्विज शो में नजर आएंगी बिलासपुर की रसमीत कौर, रविवार सुबह 10.30 होगा लाइव टेलीकास्ट

    By August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी के क्विज शो में नजर आएंगी बिलासपुर की रसमीत कौर, रविवार सुबह 10.30 होगा लाइव टेलीकास्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। बिलासपुर की निवासी रसमीत कौर, गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित ABGP के लिए सेलेक्शन टेस्ट में सफल रही हैं। वे अब विश्व प्रसिद्ध पंजाबी टीवी शो “गुरसिख प्यारा” के सीजन 33 के चौथे एपिसोड में भाग लेंगी, जो सिक्ख इतिहास, सिक्खों की उपलब्धियां और गुरवाणी की जानकारी प्रदान करता है। यह शो लगभग 110 देशों में देखा जाता है।

    रसमीत कौर पिछले सप्ताह के तीसरे एपिसोड में 6 प्रश्नों का उत्तर सोच-समझ कर दे रही थीं, लेकिन समय समाप्त हो गया। इस रविवार, 10.30 बजे सुबह प्रसारित होने वाले एपिसोड में वे बचे हुए प्रश्नों के उत्तर देंगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि उनकी मेहनत रंग लाती है या नहीं और वे टाइटल जीत पाती हैं या नहीं।

    रसमीत कौर ने बताया कि गृहस्थी के अलावा, उनका मुख्य लक्ष्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ करना, कीर्तन करना और बच्चों को गुरमत के बारे में जानकारी देना है। इस बड़े मंच पर पहुंचकर उनके ज्ञान में काफी वृद्धि हुई है।

    गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ ने बिलासपुर समेत प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छत्तीसगढ़, गोंदिया (महाराष्ट्र), जबलपुर (मध्य प्रदेश) जैसे कई शहरों में सेलेक्शन टेस्ट कराकर अनेक प्रतिभागियों को इस टीवी शो के लिए चुना है। आगामी 8 सितंबर को बिलासपुर में एक ऑफलाइन सेलेक्शन टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

    गुरमत ज्ञान संस्था, बिलासपुर ने सभी संगत से विनम्र अनुरोध किया है कि वे रविवार सुबह 10.30 बजे इस प्रोग्राम को जरूर देखें और रसमीत कौर जी का हौसला अफजाई करें। अपने परिवार और मित्रों को भी इस कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित करें।

    Related Posts

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान……

    August 2, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान….

    August 2, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

    August 2, 2026

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.