Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट; बिहार के लिए खास चेतावनी…
    देश

    अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट; बिहार के लिए खास चेतावनी…

    By August 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट; बिहार के लिए खास चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए अनुमान जाहिर किया है। इसमें कई प्रदेशों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

    आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश होने का अनुमान है।

    इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बिहार और झारखंड में भी मौसम के हालात ठीक नहीं है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    यहां पर छह अगस्त तक 10 अलग-अलग जिलों में बरसात की चेतावनी दी गई है। बिहार के लिए अगले 36 घंटे बेहद अहम हैं। यहां पर भारी बारिश और गरज-चमक के लिए वॉर्निंग जारी की गई है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग बिहार के नौ जिलों के लिए अगले 36 घंटे के दौरान आंधी और आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया।

    इसने अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया। आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि अगले दो-तीन दिन में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन/आकाशीय बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

    बुलेटिन में कहा गया है कि कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में कुछ स्थानों पर अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    रेड अलर्ट का मतलब है ‘कदम उठाएं’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘सतर्क रहें’, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब ‘निगरानी बनाए रखें और जानकारी हासिल करते रहें’ और ‘ग्रीन अलर्ट’ का मतलब है ‘कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं।’ राज्य सरकार ने लोगों से मौसम से संबंधित जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा है।

    महाराष्ट्र के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक पालघर, नासिक, धुले, नांदुर्बार, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग में अगले तीन-चार घंटों में मध्यम बारिश हो सकती है।

    वहीं, गुजरात में भी बारिश ने अपना असर दिखाया है, जहां वलसाड के वापी में रात की बरसात के चलते कई हिस्सों में पानी भर गया है।

    वहीं, मध्य प्रदेश में भी स्थानीय मौसम केंद्र ने भोपाल, दमोह, आगर-मालवा, डिंडोरी, इंदौर, खरगोन, मैहर, पांढुर्ना, राजगढ़, रतलाम, सतना, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

    राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने शनिवार को भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

    The post अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट; बिहार के लिए खास चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.